NATIONAL HAIR DAY: इसलिए उम्र के साथ कम हो जाते हैं बाल, जानिए ऐसी रोचक बातें

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। आज दुनियाभर में "नेशनल हेयर डे" मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर हम आपको बता रहे हैं। बालों से जुड़े कुछ रोचक तत्वों के बारे में। दरअसल, बालों में होने वाले परिवर्तन हमारे हार्मोन्स पर डिपेंड करते हैं, जिसके चलते हर छ: महीने में हमारे बाल बदल जाते हैं। बाल हर महीने करीब डेढ़ इंच की दर से बढ़ते हैं। आपको जानकर शायद हैरानी हो कि बालों की उम्र महज 8 से 10 साल होती है। इसके बाद पुन: नए बाल आते हैं।

हमारे शरीर के बाल भी शुद्ध वायु खींचने का काम करते हैं, लेकिन हम ज्यादा कपड़े पहनकर बालों को शुद्ध वायु खींचने से रोकते हैं और परिणाम यह होता है कि हम बीमार पड़ जाते हैं। शरीर में अन्य स्थानों की अपेक्षा सिर के बालों का महत्व अधिक है। इसलिए हमारे यहां किसी प्रतिज्ञा को पूर्ण करने के लिए बाल रखने की प्रथा है। यदि इस बात पर गौर किया जाए तो बाल रखने से मनोबल और की वृद्धि होती है और दृढ़ता आती है। उस दृढ़ता के कारण अनुष्ठान करने वाले साधक अपने कार्यक्रम पर दृढ़ रहते हैं और उसे निर्विघ्न पूरी कर लेते हैं। इतना ही नहीं गुरु गोविंद सिंह जी ने भी बालों के महत्व पर जोर दिया है और इसे लोगों को स्वाभिमान से जोड़कर देखा है।

चूंकि बालों के निर्माण में हार्मोन्स की मुख्य भूमिका होती है, इसलिए महिलाओं और पुरुषों में बाल निर्माण की प्रक्रिया भिन्न होती है। सिर के बाल प्रति माह लगभग डेढ़ इंच की दर से बढ़ते हैं। ये दो से आठ साल तक बढ़ सकते हैं। दूसरी ओर शरीर के अन्य भागों के बाल एक निश्चित वृद्धि के बाद रुक जाते हैं। शरीर के बाल हर छह माह बाद बदलते रहते हैं।

वैज्ञानिकों ने बताया कि हमारे शरीर में लगभग 5 मिलियन (50 लाख) हेयर फॉलिकल होते हैं और हमारे सिर पर कुल दस लाख हेयर फॉलिकल होते हैं। अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि बचपन में हमारे बाल मोटे थे, लेकिन अब पतले हो गए। दरअसल, जैसे-जैसे हम बड़े होते जाते हैं, हमारे सिर के बालों का घनत्व कम होता जाता है। इसका कारण यह है कि जब बड़े होते हैं, तो हमारे सिर का आकार भी बड़ा होता जाता है।

इस विषय में वैज्ञानिकों का कहना है कि बालों के घटने और बढ़ने के पीछे कई कारक जिम्मेदार होते है। बालों का 95 फीसदी हिस्सा कैरोटीन नामक प्रोटीन का बना होता है। कैरोटीन एक ऐसा हार्मोन है, जो 18 तरह के अमीनो एसिड से बनता है। बालों में कार्बन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, हाइड्रोजन और सल्फर मौजूद होते हैं। वैज्ञानिकों ने सिर की त्वचा के बारे में बताया कि सिर के अंदर वाली त्वचा को हेयर फॉलिकल (Hair Follicle) कहते हैं, जबकि ऊपर वाले हिस्से को हेयर शाफ्ट (Hair Shaft) कहते हैं। इसे बनने में 22 हफ्ते का टाइम लगता है।
Created On :   1 Oct 2019 11:34 AM IST