अथिया शेट्टी के खूबसूरत लहंगे को डिजाइन करने में लगे 10 हजार घंटे, बिना केनकेन के ऐसे बना आरामदायक और घेरदार लहंगा, राहुल के आउटफिट ने भी जमाया रंग

डिजिटल डेस्क मुंबई। क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी 23 जनवरी को शादी को बंधन में बंध चुके हैं। फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार था। अब कपल हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं। राहुल और अथिया की शादी में बेहद ही कम लोगों में प्राइवेटली किया गया। शादी होने के बाद कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की खूबसूरत फोटोज शेयर की जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। शादी आउटफिट में कपल बेहद सुंदर लग रहे थे। वहीं पेस्टल पिंक कलर के लहंगे में अथिया ने सुर्खियां बटोरी। अथिया की शादी का लंहगा बेहद ही एक्सपेंनसिव था। लहंगे को हाथ से डिजाइन किया गया जिसे बनने में 10,000 घंटे का लंबा समय लगा।
अथिया - राहुल वेडिंग लुक
अथिया ने शादी में अपने लुक को बेहद ही सिंपल रखा था। लेकिन इस मिनमम मेकअप लुक में आथिया बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्हें देखकर लग रहा था कि उन्हें बोल्ड मेकअप की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही अथिया ने पोल्की नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स, स्लीक मांग टीका और मैचिंग कड़े से अपने लुक को कंप्लीट किया था। तो वहीं केएल राहुल आइवरी शेरवानी और मैचिंग दोशाला में काफी हैंडसम लग रहे थे।
ये है लहंगे की खासियत
बता दें कि, अथिया शेट्टी ने अपनी शादी में लाल रंग के जोड़े की बजाय पेस्टल रंग का चिकनकारी लहंगा चुना। डिजाइनर ने अथिया शेट्टी के इस लहंगे को बारीकी से डिजाइन किया है। अथिया के लहंगे को हाथ से बुना गया है और रेशम में जरदोजी और जाली के काम के साथ बनाया गया है। घूंघट और उनका दुपट्टा सिल्क ऑर्गेंजा से बना है। अथिया कंफर्टेबल कपड़े पहनना पसंद करती हैं, इसलिए उनके लहंगे में कैनकैन नहीं लगाया गया है।
इस डिजाइनर ने 10,000 घंटे में किया डिजाइन
अथिया के लहंगे को डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया है। डिजाइनर अनामिका ने इसे बड़े ही बारिकी से डिजाइन किया है। बता दें कि, इसे बनाने में लगभग 10000 घंटे लगे, यानी इस खूबसूरत शादी के लहंगे को बनाने में 416 दिन का समय लगा है। अथिया का शादी लुक बेहद ही प्यारा था हर कोई उनके लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे थे।
इन एक्ट्रेस के लिए कर चुकी है आउटफिट डिजाइन
अनामिका खन्ना एक मशहूर और बेहतरीन डिजाइनर हैं। उन्होनें 1998 में कोलकाता से अपने करियर की शुरुआत की थी। अनामिका ने एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की शादी का लंहगा भी डिजाइन किया था। इसके अलाव वे मलाइका अरोड़ा, तारा सुतारिया, कियारा अडवाणी, जैसी कई मशहुर हस्तियों के आउटफिट डिजाइन कर चुकीं हैं।
Created On :   24 Jan 2023 11:58 AM IST