दीवाली डेकोरेशन के लिए अपनाएं ये आइडिया, वॉल पेटिन्स से दें घर को नया लुक

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। दीवाली फेस्टिवल आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में सभी ने अपने घर को सजाने का काम शुरु कर दिया है। हर कोई अपने सपनों के आशियाने को सजाने की पुरजोर कोशिश कर रहा है। बाजार में डेकोरेशन के सामान की भरमार है। खासकर इको फ्रैंडली वुड्स और हैडमेड प्रोडक्ट का चलन इस समय तेजी पर है। लोग अपने घर को क्रिएटिव और मॉर्डन लुक देने के लिए ऐसे ही प्रोडक्ट्स को पसंद कर रहे हैं। अगर आप भी अपने घर में कुछ ऐसा ही करना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे क्रिएटिव और डेकोरेटिव आइडिया, जिससे आप अपने घर को खूबसूरत लुक दे सकते हैं।

घर की सजावट में फूलों का विशेष महत्व होता है। फूल पवित्र माने जाते हैं, ऐसे में बहुत सारे लोग अपने घरों को फूलों से सजाते हैं। लेकिन फुल सूखने के बाद घर का पूरा डेकोरेशन खराब हो जाता है। ऐसे में फूलों में लंबे समय तक नमी बनाएं रखने के लिए उसमें पानी का छिंटे मारते रहें। आप इन फूलों से पूजा रूम के अलावा घर के अंदर के हिस्से को भी सजा सकते हैं। आप पानी के टब में फूल डाल दें। इसमें दीया भी तैरा सकते हैं। इससे घर की खूबसूरती बढ़ती है।

इन दिनों वॉल पेटिंन्स का ट्रेंड भी जोरो पर है। घर की प्लेन दीवार को न्यू लुक देने के लिए आप वॉल पेटिन्स का सहारा ले सकते हैं। लेकिन आप घर के लिए वॉल पेटिंग की कलर थीम चुनने से पहले अपने घर में रखे सामान के साथ उसके मैचिंग पर जरूर ध्यान दें।

अक्सर कमरों की रौनक बढ़ाने में पर्दे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक तरफ प्लेन में कई कलर ऑप्शन हैं तो वहीं प्रिंटेड में फ्लावर, लीव्स, स्ट्राइप्ड, थ्री-डी लुक, कार्टून, ज्योमेट्रिकल जैसे डिजाइन हैं। प्लेन पर्दों के साथ प्रिंटेड का कॉम्बिनेशन भी ट्रेंड में है। यह आइडिया भी फॉलों कर आप अपने घर को खूबसूरत बना सकते हैं।

कोई भी फेस्टिवल रंगों के बिना अधूरा होता है। रंगों से ही तो जिंदगी खुशनुमा महसूस होती है और हमें खूबसूरती का एहसास होता है। त्योहारों के दौरान आप पेंटिंग और हर एक चीजों के सही कॉम्बिनेशन से घर की खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं। इस बार घर पर पेंट करवाते समय दीवारों पर बोल्ड कलर लगवाएं। इससे घर को नया लुक मिलेगा। कुछ लोग लाल रंग का उपयोग करने से हिचकिचाते हैं, लेकिन दीवारों पर लाल-नारंगी रंग का वॉल पेपर लगाने से घर को बढ़िया लुक मिलेगा। ज्यादातर इंटीरियर डिजाइनर कॉन्ट्रास्ट रंगों का प्रयोग करते हैं, ताकि घर के सारे कमरे एक जैसे न लगें। कॉन्ट्रास्ट रंग आपके घर को एक न्यू लुक देते हैं।

पुराने समय से ही घरों में लड़की के फर्नीचर का विशेष महत्व है। वास्तु के हिसाब से भी इन फर्नीचर को बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में पुराने लकड़ी के फर्नीचर को आप रिडिजाइन करवा सकते हैं। आजकल मल्टीयूज और पोर्टेबल फर्नीचर भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। ऐसे फर्नीचर न सिर्फ कम जगह घेरते हैं बल्कि देखने में भी आकर्षक होते हैं। इन फर्नीचर से घर को मॉर्डन लुक मिलता है।
Created On :   13 Oct 2019 1:27 PM IST