क्रिसमस के खास मौके पर अपनों को गिफ्ट देकर बांटे खुशियां, यहां रहे आईडियाज

By - Bhaskar Hindi |23 Dec 2022 10:12 AM IST
क्रिसमस गिफ्ट क्रिसमस के खास मौके पर अपनों को गिफ्ट देकर बांटे खुशियां, यहां रहे आईडियाज
डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। 25 दिसंबर को बड़े ही धूम धाम से क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। क्रिसमस खुशियां बाटने का त्योहार है। क्रिसमस पर सभी अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर खुशियां मनाते हैं। क्रिसमस का त्योहार बच्चों के लिए भी बहुत स्पेशल होता है। बच्चे साल भर के इस त्योहार पर सेंटा से गिफ्ट मिलने का इंतजार करते हैं। इस खास मौके पर घर को सजाया जाता है क्रिसमस ट्री को सजाया जाता है। गिफ्ट बांटे जाते हैं। क्रिसमस का एक ऐसा त्योहार है जिसपर सभी अपने सिकवे गिले भूल कर खूशियां मनाते हैं। ऐसे में आप भी अपने अपनों को गिफ्ट देकर उनके और करीब आ सकती हैं।
अपने पार्टनर को दें ये खास गिफ्ट
- क्रिसमस पर आप अपने पार्टनर को स्किन केयर से जुड़े प्रोडक्ट गिफ्ट दें सकते हैं। महिलाएं भी अपने पार्टनर को स्किन केयर से जुड़े प्रोडक्ट गिफ्ट में दे सकती हैं।
- आप पार्टनर को सर्दियां पसंद है तो वूलेन गिफ्ट कर सकती हैं।
- मार्केट से कस्टमाइज फोटोफ्रेम खरीदकर दे सकते हैं। इस पर आप अपने पार्टनर के लिए प्यारा सा मैसेज भी लिखवा सकती हैं।
- अगर आपके पार्टनर को किताबे पढ़ने का शौक हो तो आप उन्हें इस क्रिसमस एक बढ़ियां सी नॉवेल गिफ्ट कर सकते हैं
बच्चों को दें ये खास गिफ्ट
- इस क्रिसमस आप बच्चों को चॉकलेट्स दे सकते हैं। जो ज्यादातर बच्चों की फेवरेट होती है।
- आप उन्हें कपड़े गिफ्ट कर सकती हैं। इसके अलावा उनके पसंदीदा खिलौने देकर भी उन्हें सरप्राइज किया जा सकता है।
- वहीं आप उन्हें क्राफ्टेड पेंसिल बुक्स आदि भी दे सकती हैं।
टीचर्स, फैमिली एंड फ्रेंड्स को दें ये गिफ्ट
- क्रिसमस पर अपने टीचर्स, फैमिली एंड फ्रेंड्स को ये खास गिफ्ट्स दे सकते हैं।
- आप कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स, कपड़े और केक, फूल व क्रिसमस-ट्री उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं।
- इसके अलावा परफ्यूम भी एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसके साथ आप कोई नोट भी लिख कर दे सकते हैं।
- उस नोट पर आप कोई अच्छा सा मैसेज भी लिख सकती हैं।
Created On :   23 Dec 2022 3:33 PM IST
Next Story