नवरात्रि 2024: नवरात्रि पर जाना चाहतें है माता जी के मंदिर, तो इन देवी मंदिरों में परिवार जनों के साथ करने जाएं दर्शन

नवरात्रि पर जाना चाहतें है माता जी के मंदिर, तो इन देवी मंदिरों में परिवार जनों के साथ करने जाएं दर्शन
  • नवरात्रि 3 अक्टूबर से हो चुकी है शुरू
  • माता मंदिरों के दर्शन का बना सकते हैं प्लान
  • इन मंदिरों में करन जा सकते हैं दर्शन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज यानी 3 अक्टूबर से शुरू हो गई है। ऐसे में हर कोई अपने घर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते हैं। जगह-जगह पंडाल सजाते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने परिवार और दोस्तों के साथ माता जी के मंदिर में दर्शन करने जाना चाहते हैं। तो आप दिल्ली के कुछ फेमस मंदिरों में जा सकते हैं। साथ ही माता जी के भव्य स्वरूपों का दर्शन करें।

कालकाजी माता मंदिर

नवरात्र के समय दिल्ली की कालकाजी मंदिर में जरूर दर्शन करने जाना चाहिए। ये दिल्ली के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। ऐसा माना जाता है कि राजा युधिष्ठिर के शासनकाल के समय भगवान कृष्ण और पांडवों ने देवी काली की पूजा करी थी।

कात्यायनी माता मंदिर

दिल्ली में कात्यायनी माता का मंदिर स्थित है। जिसमें माता कात्यायनी की पूजा होती है। माता कात्यायनी दुर्गा माता के 9 स्वरूपों में से एक हैं।

झंडेवाला मंदिर

झंडेवाला मंदिर दिल्ली के झाड़ेवालां के पास है। ये शहर का एक प्रमुख मंदिर है। जहां नवरात्र के दौरान भक्तों की भीड़ लगती है। माता जी के दर्शन के लिए लोग घंटों लाइन में लगे रहते हैं।

गुफा मंदिर

गुफा मंदिर दिल्ली के प्रीत विहार में है साथ ही ये प्राचीन मंदिरों में से एक है। ये मंदिर माता वैष्णो को समर्पित है। यहां नवरात्र के समय भक्तों का आना जाना लगा रहता है। अगर दिल्ली में रहकर आप भी वेष्णो माता के दर्शन करना चाहते हैं तो आप यहां जा सकते हैं।

Created On :   3 Oct 2024 10:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story