होम रेमेडीज टिप्स: घर पर आ रहे हैं बहुत ही ज्यादा मच्छर, तो अपनाएं इन घरेलू नुस्खों को, कम हो जाएंगे मच्छर

- मच्छरों से पाएं छुटकारा
- घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
- इन उपायों से भाग जाएंगे मच्छर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल घरों में कई सारे बड़े-बड़े मच्छर देखने को मिल रहे हैं। हालांकि, बरसात में ज्यादा दिखते हैं। लेकिन इस मौसम में भी मच्छर आ जाते हैं। अगर आप मच्छरों से बहुत ही ज्यादा परेशान हैं, आप रात को नहीं सो पाते हैं। लेकिन आप मच्छर को भगाने की चीजें इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं। तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए आज कुछ घरेलू उपाय लाए हैं, जिससे आप घर पर ही मच्छरों को आराम से भगा पाएंगे।
इन उपायों का करें इस्तेमाल
लहसुन
मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए आप लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि लहसुन की गंध बहुत ही तीखी होती है। आप इसकी तीखी गंध से मच्छरों को भगाने में सक्षम होंगे। मच्छरों को इसकी तीखी गंध पसंद नहीं होती है और इससे मच्छर दूर भागते हैं। इसलिए आप इसको इस्तेमाल कर सकते हैं।
तुलसी का पौधा और नीम का तेल
तुलसी के पौधे को आप घर में रख सकते हैं। इससे भी मच्छर आपके घर में प्रवेश नहीं करते हैं। इसके अलावा नीम के तेल की भी गंध बहुत तीखी होती है, उससे भी मच्छर दूर भागते हैं। .
खीरे के रस
आप खीरे की स्लाइस को काटकर पानी में रखकर फ्रिज में रख सकते हैं, फिर जब पानी ठंडा हो जाए, तो इस पानी को स्प्रे बोतल में भरकर घर में स्प्रे करें। इससे मच्छर दूर भागेंगे। इसके अलावा आप लेमन ग्रास का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेमन ग्रास से भी मच्छर दूर भागते हैं।
किन बातों का रखना होगा ध्यान?
आप खिड़की और दरवाजे पर मच्छरदानी लगा सकते हैं। इसके अलावा अपने घर को साफ सुथरा रखें और पानी जमा होने वाली जगह से पानी खाली कर दें। आप इन सभी टिप्स को फॉलो कर आसानी से मच्छरों को घर से दूर रख सकते हैं।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   27 Jan 2025 5:30 PM IST