महाशिवरात्रि 2025: महाशिवरात्रि में करनी है शॉपिंग तो अभी ही बना लें शॉपिंग लिस्ट, इन चीजों को भी कर लें शामिल

- महाशिवरात्रि का त्योहार होने वाला है शुरू
- महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर
- इन चीजों की बना लें लिस्ट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाशिवरात्रि का पर्व आने वाला है। इस साल ये त्योहार 26 फरवरी के दिन मनाया जा रहा है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, शिव शक्ति के विवाह को ही पर्व के रूप में देवी-देवताओं के साथ पूरा ब्रह्मांड मनाता है। इस दिन कई सारे लोग उपवास भी रखते हैं और मंदिरों, शिवालयों में जाकर जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करते हैं। इस खास दिन सभी लोग अपने घरों पर पूजा भी करते हैं। इसलिए इसकी पहले से ही कई सारी तैयारियां कर लेनी चाहिए। अगर आप भी अपने घर पर पूजा करना चाह रहे हैं तो उसके मुताबिक पहले ही तैयारियां कर लें या तो क्या सामान लाना है इसकी भी लिस्ट बना लें। चलिए जानते हैं कि किन-किन चीजों की जरूरत पड़ेगी।
महाशिवरात्रि के लिए पूजन सामग्री
पूजन सामग्री में आप शिव जी की तस्वीर या छोटा शिवलिंग खरीद सकते हैं। इसके बाद आप बेल पत्र, भांग, धतूरा, मदार पुष्प या फूलों की माला खरीद लें और आप कमल का फूल या सफेद फूल भी चढ़ाने के लिए खरीद सकते हैं। इसके बाद आप गाय का दूध, दही, शक्कर, गंगाजल, महादेव के वस्त्र, माता पार्वती के श्रृंगार के लिए सामान, माता पार्वती का वस्त्र, जनेऊ, चंदन, केसर, इत्र, लौंग, छोटी इलायची, पान-सुपारी, मौली, रक्षा सूत्र, भस्म, कुश का आसन, अभ्रक, शहद, बेर, मौसमी फल, खस, शिव चालीसा, शिव आरती, महाशिवरात्रि व्रत कथा की किताब ले लें। इसके बाद भोग के लिए हलवा, ठंडाई, लस्सी ले लें या बना लें। इसके बाद आप हवन सामग्री ले लें और दान का सामान लें जिसमें वस्त्र, अन्न, गुड़, घी के अलावा भी कई चीजें शामिल होंगी। इसके बाद आप आरती के लिए दीपक, गाय का घी और कपूर भी ले सकते हैं।
इसके बाद अगर आपने व्रत रखा है तो आप फल, मिठाई, आलू, घी, सिंघाड़े का आटा और नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन वो फलाहारी नमक होना चाहिए।
Created On :   23 Feb 2025 11:59 PM IST