कृष्ण जन्माष्टमी पर इन खूबसूरत रंगोलियों से बढ़ाएं घर की शोभा, इन डिजाइनों से लें आइडिया

- रंगोली की इन डिजाइनों से दरवाजे से लेकर अंदर तक सजेगा घर
- घर की खूबसूरती में लगेंगे चार-चांद
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिवस को जन्माष्टमी त्योहार के रुप में मनाया जाता है। हिंदु धर्म में इस त्योहार का खास महत्व है। श्री कृष्ण जन्मोत्सव में अब कुछ ही दिन शेष है, सितंबर के पहले सप्ताह में यह त्योहार मनाया जाएगा। इस त्योहार की बहुत सारी तैयारियां की जाती है जैसे कि श्री कृष्ण के लिए झूला तैयार करना और सजाना, भोग और रंगोली बनाना। भारतीय संस्कृति में त्योहारों पर रंगोली बनाने का खास महत्व है। ऐसा माना जाता है कि रंगोली सकारात्मक उर्जा को घर-आंगन में प्रवाहित करती है, वहीं निगेटिव एनर्जी को घर में आने से रोकती है। इसी कारण से त्योहारों के अलावा शादी-विवाह जैसे शुभ अवसरों पर भी रंगोली बनाई जाती है। रंगोली बनाने के लिए सूखे रंगों के अलावा फूलों का भी इस्तेमाल किया जाता है। इस बार जन्माष्टमी के अवसर पर अगर आप भी रंगोली बनाना चाहते हैं तो यहां से आइडिया ले सकते हैं।
कृष्णा रंगोली डिजाइन
इस तरह के डिजाइन में श्री कृष्ण के युवावस्था या बालरुप की आकृति को रंगों की मदद से उकेरा जाता है। आज कल पोट्रेट स्टाइल की रंगोली काफी ट्रेंड में है। आप इस तरह की रंगोली तभी ट्राइ करें अगर रंगों के साथ आपका हाथ अच्छे से जमता हो। इस तरह की रंगोली का डिफिकल्टी लेवल थोड़ा हाई रहता है।
मटका-बांसुरी रंगोली डिजाइन
इस तरह का रंगोली डिजाइन आप पूजा घर में या आंगन में भी बना सकते हैं। श्री कृष्ण के सबसे पसंदीदा मक्खन से भरा मटका और मुरली को अपनी रंगोली डिजाइन में शामिल करना एक बेहतरीन आइडिया है।
मोर पंख रंगोली डिजाइन
श्री कृष्ण के हर तस्वीर में आपने उन्हें मुकुट पर मोर पंख धारण किए देखा होगा। इससे प्रेरणा लेकर आप मोर पंख या पूरे मोर के साथ रंगोली बना सकते हैं। यह आपकी रचनात्मकता पर निर्भर करता है कि आप इस आइडिया को अपने रंगोली में किस तरह से शामिल करते हैं।
फ्लावर रंगोली डिजाइन
फूलों की पंखुरियों की मदद से भी आप सिंपल और खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं। इसमें आप अलग-अलग रंगों के फूल का इस्तेमाल करें। कॉन्ट्रास्टिंग कलर का इस्तेमाल करने पर रंगोली ज्यादा सुंदर लगेगी। इसे आप अपनी इच्छानुसार किसी भी आकार का बना सकते हैं।
Created On :   1 Sept 2023 7:51 PM IST