समर टिप्स: गर्मीयों में पिंपल्स से हैं परेशान तो, ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे इस समस्या से छुटकारा
![गर्मीयों में पिंपल्स से हैं परेशान तो, ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे इस समस्या से छुटकारा गर्मीयों में पिंपल्स से हैं परेशान तो, ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे इस समस्या से छुटकारा](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2024/05/12/1327054-whatsapp-image-2024-05-12-at-165604.webp)
- गर्मीयों में पिंपल्स से हैं परेशान
- घरेलू नुस्खे दिलाएंगे इस समस्या से छुटकारा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में गर्मियों की शुरुआत हो गई है और भारत की गर्मी के बारे में तो आपको पता ही है। चिलचिलाती धूप और लूं (Heatwave) लोगों का बाहर निकलना तक मुश्किल कर देती हैं। इसलिए वह ज्यादा घर पर ही रहना पसंद करते हैं। लेकिन इस बीच कुछ लोगों को खासकर ऑयली स्किन वालों को इस मौसम में पिंपल्स बड़ा परेशान करते हैं। पिंपल्स हटाने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स यूज करते है लेकिन फिर भी उनकी पिंपल्स की परेशानी दूर नहीं हो पाती। लड़कियां पिंपल्स का ध्यान अच्छे से रख लेती हैं लेकिन लड़के इसमें पीछे रह जाते हैं। लेकिन लड़का हो या लड़की सभी को अपने चेहरे का खास ख्याल रखना चाहिए। इसलिए आज हम लड़को के लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे लेकर आए है, जिससे उनकी पिंपल्स की समस्या बहुत जल्द दूर हो जाएगी -
यह भी पढ़े -'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन में जान्हवी कपूर ने पहनी क्रिकेट बॉल वाली ड्रेस
शहद
शहद में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती है जो पिंपल से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद करती हैं। इसके लिए आपको रात के वक्त पर पिंपल्स वाले एरिया में शहद लगाना होगा और सुबह उठकर उसे धोना होगा। कुछ दिन लगातर ऐसे करने से आपको जल्द पिंपल्स में आराम मिलेगा।
बर्फ
पिंपल की समस्या को आप बर्फ की मदद लेकर भी हल कर सकते हैं। इसके लिए एक आइस क्यूब को पतले से कपड़े में अच्छे से लपेट लें और पिंपल्स पर लगाएं। बर्फ को 20 सेकंड से ज्यादा स्किन पर ना रखें। इस काम को आप दिन में दो बार दोहरा सकते हैं। यह आपके पिंपल्स को कम करने में आपकी मदद करेगा।
यह भी पढ़े -77वें कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करेंगे कंटेंट क्रिएटर अंकुश बहुगुणा
हल्दी
जब भी पिंपल्स के लिए घरेलू उपाय की बात आती है तो हल्दी की बात जरूर आती है। कर्क्यूमिन से भरपूर हल्दी पिंपल्स की वजह से होने वाली सूजन को कम करती है। हल्दी पाउडर में थोड़ा सा दही मिलाकर पेस्ट बना लें, इसे पिम्पल्स पर लगाकर सूखने दें और फिर धो लें।
नींबू
पिंपल्स से निपटने के लिए नींबू का रस एक ऐसा उपाय है, जो पिम्पल्स को तो कम करता ही है, साथ ही उससे होने वाले दाग धब्बों को भी गायब कर देता है। नींबू में विटामिन-सी होता है, जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। नींबू के रस में कुछ बूंदें शहद की मिलाएं, फिर इसे लगाकर पांच मिनट तक छोड़ दें उसके बाद पानी से चेहरा धो लें।
यह भी पढ़े -फैशन सा बन गया है भारत की सनातन संस्कृति को गाली देना सीएम योगी
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   12 May 2024 4:56 PM IST