हेल्थ टिप्स: माइग्रेन और सिर दर्द से हैं परेशान तो, इन घरेलू उपायों को अपनाकर बिना दवा के पाएं आराम

- माइग्रेन के दर्द में पाएं राहत
- इन घरेलू तरीकों से भी पा सकते हैं आराम
- इन घरेलू तरीकों को अपनाएं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सिरदर्द होना एक बहुत ही आम समस्या है। दिनभर काम करके और टेंशन, गैस, ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से सिरदर्द होने लगता है। जिसमें कई बार असहनीय दर्द हो सकता है। साथ ही खराब जीवनशैली, गलत खान पान, मोबाइल लैपटॉप के ज्यादा इस्तेमाल से भी सिरदर्द जैसी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब हर बार पेन किलर खाएंगे तो इससे भी परेशानी होगी। इसलिए ज्यादा पेन किलर नहीं खानी चाहिए। अगर आपका भी दिनभर सिरदर्द होता है तो अब परेशान होने वाली बात नहीं है। आज हम आपके लिए लाए हैं कुछ घरेलू उपाय, जिनकी मदद से आप बिना पेनकिलर के ही अपना सिरदर्द ठीक कर सकते हैं।
इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
गाय का घी
माइग्रेन के दर्द से आराम पाने के लिए गाय का घी काफी ज्याद अच्छा है और आपको काफी ज्यादा आराम मिलेगा। गाय का घी खाने से आपको हेल्दी फैट के अलावा भी कई सारे आराम मिलते हैं। साथ ही माइग्रेन के दर्द में गाय के घी की दो बूंद नाक में डालने से दर्द में आराम मिलता है।
दालचीनी
दालचीनी एक तेज और सुगंधित मसाला है। इसका इस्तेमाल करने से भी सिरदर्द में आराम मिलता है। इसके लिए आपको दो चम्मच दालचीनी पाउडर को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाना है और उसको माथे पर कम से कम 20 से 25 मिनट तक लगाकर रखने से आपको काफी ज्यादा आराम मिलता है।
नींबू का छिलका
अगर आपका सिरदर्द हो रहा है तो आप इसमें नींबू के छिलके का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको नींबू के छिलके को घिसकर पेस्ट बनाना है और उसको माथे पर लगा लें, इससे भी काफी ज्यादा आराम मिलता है। नींबू की भीनी-भीनी खुशबू मन को शांत करती है।
कपूर
सिरदर्द में आप इससे राहत पाने के लिए कपूर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कपूर ठंडा होता है जिससे सिरदर्द में राहत मिलती है। माइग्रेन के दर्द में आप कपूर को पीसकर घी में मिलाकर माथे पर लगा लें और हल्के हाथ से मालिश करें। आपको काफी जल्दी आराम मिलेगा।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   17 Feb 2025 9:51 PM IST