हेयर केयर टिप्स: अगर आप भी हैं झड़ते बालों से परेशान, तो इन 6 शानदार टिप्स को जरूर करें फॉलो, बाल होंगे जड़ से मजबूत

अगर आप भी हैं झड़ते बालों से परेशान, तो इन 6 शानदार टिप्स को जरूर करें फॉलो, बाल होंगे जड़ से मजबूत
  • टूटते बालों से हैं कई लोग परेशान
  • खान पान का रखें खास ध्यान
  • मसाज करना न भूलें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज कल कई लोग बाल झड़ने से परेशान हैं। हम आए दिन ऐसे लोगों से जरूर मिलते हैं जो बाल झड़ने के चलते परेशान रहते हैं। इसके पीछे कई वजह हो सकती है। जैसे हमारी लाइफस्टाइल का ठीक न होना या खान पान पर ध्यान न देना। हम बालों को टूटने से रोकने के लिए कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं। कई बार तो यूट्यूब से वीडियोज देख कर टिप्स को फॉलो करते हैं। लेकिन कई बार ये हैक्स उल्टे पड़ जाते हैं और हमारे बालों को और भी ज्यादा नुकसान होता है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ कमाल की टिप्स लेकर आए हैं। अगर आप इन्हें अपने जीवन में अपनाएंगे तो बाल टूटने की परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी।

हेल्दी खाना खाएं

अगर आप अपने बालों को मजबूत करना चाहते हैं तो बाहर का तला भुना खाना खाने से बचें। डाइट में सलाद और फल जरूर शामिल करें। इससे आपके बालों को भी मजबूती मिलेगी।

मसाज करें

बलों को टूटने से बचाने के लिए आप सर की मसाज भी कर सकते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहेगा।

स्ट्रेस लेने से बचें

जानकारी के मुताबिक, ज्यादा स्ट्रेस लेने से भी बाल पतले होने लगते हैं और कमजोर होकर टूटते हैं।

बाल धोने के बाद क्या न करें?

कई लोगों की आदत होती है कि वो बाल धोने के तुरंत बाद कंघी करने लगते हैं। बाल टूटने का एक बहुत बड़ा कारण ये भी है।

एक्सरसाइज करें

बालों के साथ-साथ शरीर को भी हेल्दी रखने के लिए योग या कसरत जरूर करें। हर दिन कम से कम 20 मिनट तक एक्सरसाइज करने की अच्छी आदत अपनाएं।

कुछ भी न लगाएं

कई बार हम वीडियोज देख कर अपने बालों में कुछ भी लगाने लगते हैं। लेकिन सब चीजें हर किसी को सूट नहीं करती। इसलिए कोई भी हैक ट्राई करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   28 Jan 2025 6:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story