Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की साड़ी का बिहार से खास कनेक्शन, 2019 से लेकर 2024 तक इन साड़ियों में पेश किया बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की साड़ी का बिहार से खास कनेक्शन, 2019 से लेकर 2024 तक इन साड़ियों में पेश किया बजट
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की साड़ी का बिहार से खास कनेक्शन
  • 2019 से लेकर 2024 तक इन साड़ियों में पेश किया बजट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी को देश का बजट पेश करने वाली हैं। बजट 2025 से टैक्सपेयर्स, किसान, महिला और युवाओं को काफी उम्मीदें हैं। आज संसद भवन में बजट पेश होगा, इससे पहले बजट की कॉपी संसद भवन पहुंच चुकी है। वहीं हर बार की तरह इस बार भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लुक चर्चा में है। 2025 को लेकर वित्त मंत्री की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है। बता दें कि, 2019 के बाद से निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय को संभाल रहीं और इस बार वह आठवां बजट पेश कर रहीं हैं। बजट के दिन उनका लुक काफी खास होता है। हर बजट सत्र के दौरान वो जो साड़ी पहनकर सामने आती हैं, वो अपने आप में बेहद खास होती है। इस बार भी वित्त मंत्री ने बेहद खास साड़ी पहनी है जिसका बिहार से खास कनेक्शन है।

निर्मला सीतारमण बजट 2025 लुक

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट डे लुक हर बार की तरह खास है और इस बार उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर की सुंदर बॉर्डर वाली साड़ी को चुना है। इसे उन्होंने शॉल और लाल ब्लाउज के साथ पेयर किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पद्म पुरस्कार विजेता दुलारी देवी की दी हुई साड़ी को पहना है। जब वित्त मंत्री ने मिथिला आर्ट इंस्टीट्यूट में क्रेडिट आउटरीच गतिविधि के लिए मधुबनी का दौरा किया, तो उन्होंने दुलारी देवी से मुलाकात की और बिहार में मधुबनी कला पर बात की और इसे जाना। दुलारी देवी ने साड़ी पेश की थी और वित्त मंत्री से इसे बजट के दिन पहनने के लिए कहा था।

यह भी पढ़े -बजट सत्र 2025 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम दर्ज है सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड, आज पेश करेंगी 8वीं बार बजट

मोदी सरकार 3.0 पूर्व बजट 2024 लुक

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट सत्र की बात करें तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सफेद रंग की साड़ी पहन कर संसद पहुंची थी। उनकी इस साड़ी पर पर्पल और गोल्डन रंग का बॉर्डर था। इसके साथ उन्होंने पर्पल रंग का ही हाफ स्लीव का ब्लाउज कैरी किया है। सफेद रंग शांति का प्रतीक माना गया है और पर्पल कलर को ठहराव और गंभीरता का प्रतीक माना जाता है।


निर्मला सीतारमण 2024 का अंतरिम बजट

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के आखिरी अंतरिम बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री नीले रंग की हैंडलूम साड़ी पहनकर संसद में पहुंची थीं। उनकी इस साड़ी पर आइवरी रंग का प्रिंट था, जिस वजह से उनकी खूबसूरती कई गुना बढ़ गई थी। नीला रंग शांति और शक्ति का प्रतीक है।


निर्मला सीतारमण 2023 बजट लुक

बजट 2023 के लिए वित्त मंत्री ने लाल रंग की साड़ी चुनी थी। उनकी इस लाल रंग की संबलपुरी साड़ी पर पारंपरिक टेम्पल बॉर्डर बना था, जो कि देखने में काफी खूबसूरत लग रहा था। पारंपरिक लाल रंग प्रेम, ताकत, बहादुरी और प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जाता है।


निर्मला सीतारमण 2022 बजट लुक

साल 2022 में निर्मला सीतारमण ने कॉफी कलर की साड़ी पहनी थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने डार्क मरून कलर का ब्लाउज मैच किया था। यह एक बोमकाई साड़ी थी जिस का ओडिशा में निर्माण होता है।


निर्मला सीतारमण 2021 बजट लुक

कोरोना काल यानी साल 2021 में वित्त मंत्री लाल और ऑफ व्हाइट सिल्क पोचमपल्ली साड़ी पहने नजर आईं। उनकी इस साड़ी पर ऑफ व्हाइट डिटेलिंग और गोल्डन बॉर्डर दिया हुआ था। यह रंग शांति और शक्ति का प्रतीक है।


निर्मला सीतारमण 2020 बजट लुक

2020 में वित्त मंत्री ने पीले रंग की दक्षिण भारत की पहचान कांजीवरम साड़ी पहनी थी। पीले रंग ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक होता है। यह बजट अब तक के भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा बजट था जो 2 घंटे 42 मिनट का था।


निर्मला सीतारमण 2019 बजट लुक

2019 में वित्त मंत्री ने पिंक कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी। उनकी इस साड़ी पर भी खूबसूरत सा गोल्डन बॉर्डर था, जो साड़ी की खूबसूरती को बढ़ा रहा था। गुलाबी रंग स्थिरता और गंभीरता का प्रतीक है।



Created On :   1 Feb 2025 10:02 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story