हेल्थ टिप्स: सुबह खाली पेट गर्म पानी में घी मिलाकर पीने की है आदत, इसके फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

सुबह खाली पेट गर्म पानी में घी मिलाकर पीने की है आदत, इसके फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
  • सुबह उठकर खाली पेट पिएं गर्म पानी और घी
  • इससे मिलते हैं कई सारे फायदे
  • अच्छे डाइजेशन के साथ मिलते हैं ये फायदे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हर कोई किसी ना किसी तरह की डाइट फॉलो करता है। कुछ लोगों का अलग-अलग रूटीन रहता है जिसको वो रोज फॉलो करते हैं। ऐसे ही कई लोगों की आदत होती है सुबह गर्म पानी में घी डालकर पीने की। जो कि भारत के चिकित्सा की पारंपरिक प्रणाली है और ऐसा माना जाता है कि इसके कई सारे स्वास्थ्य लाभ हैं। अगर आपकी भी हेल्दी हैबिट्स फॉलो करने की तो आप इसकी सहायता ले सकते हैं। इससे आपको काफी ज्यादा फायदे मिलेंगे। डाइजेशन से लेकर वेट लॉस में मदद करता है। इसके लिए आपको सुबह उठकर खाली पेट पीना पड़ेगा।

क्या होते हैं फायदे?

हेल्दी डाइजेशन

अगर आपका डाइजेशन खराब है तो आप सुबह खाली पेट गर्म पानी में घी डालकर पी सकते हैं। घी और शुद्ध बटर गुड फैट्स के तौर पर जाने जाते हैं। घी और गर्म पानी आपकी पाचन प्रक्रिया काफी ज्यादा अच्छी करता है और अपच की कम संभावना होती है।

आंखों की परेशानी हो सकती है कम

देसी घी से आंख, स्किन, पेट और बाल सभी चीजें काफी ज्यादा हेल्दी होती हैं। यह एक कूलिंग एजेंट की तरह भी काम करता है। देसी घी में ओमेगा-3 पाया जाता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने का काम करती है। देसी घी आई ड्राईनेस को भी कम करता है। इसलिए इसको गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से काफी ज्यादा फायदा मिलता है।

स्किन होती है हेल्दी

देसी घी पीने से ग्लोइंग स्किन भी मिलती है। अगर आपकी स्किन काफी ज्यादा ड्राई है तो देसी घी आपकी स्किन ड्राईनेस को अंदर से कम करती है। गुनगुने पानी में घी डालकर पीने से आंतें भी अंदर से साफ होती है। साथ ही बॉडी में जमा टॉक्सिंस बाहर आ जाते हैं। जिसके चलते स्किन ग्लो करती है।

खांसी जुखाम से छुट्टी

रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीने से सर्दियों में होने वाले कोल्ड-कफ की परेशानियों से आराम मिलता है। देसी घी और गर्म पानी साथ में मिलाकर पीने से नाक, गले और छाती में होने वाले इंफेक्शन से आराम मिलता है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   15 Feb 2025 6:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story