स्टाइल टिप्स: क्या आप भी इस रक्षाबंधन लगना चाहते हैं डैशिंग पर समझ नहीं आ रहा क्या पहनें? इन आउटफिट ऑप्शन्स में से चुनें अपना फेवरेट लुक

क्या आप भी इस रक्षाबंधन लगना चाहते हैं डैशिंग पर समझ नहीं आ रहा क्या पहनें? इन आउटफिट ऑप्शन्स में से चुनें अपना फेवरेट लुक
  • रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है
  • लड़कों के लिए आउटफिट ऑप्शन्स

डिजिटल डेस्क, भोपाल। रक्षाबंधन का त्योहार आने में आब कुछ ही दिनों का समय बाकी है। इस दिन को खास बनाने के लिए हम सभी के घरों में तैयारियां शुरू हो गई है। नाश्ते में क्या बनाना है, क्या डेकोरेशन करनी है और किस तरह की राखी लेनी है, इन सभी चीजों की तैयारी होने लगी है। इसी के साथ लड़कियों ने तो डिसाइड भी कर लिया होगा कि उन्हें राखी के दिन क्या पहनना है। इस दिन ज्यादातर लड़कियों को ट्रेडिशनल कपड़े पहनकर तैयार होना बड़ा ही पसंद होता है। वैसे, लड़कों के बारे में यह चीज कही जाती है कि उनके पास कपड़ों के ज्यादा ऑप्शन्स नहीं होते। इसलिए हम आपके लिए कुछ डिफ्रेंट स्टाइल के आउटफिट ऑप्शन्स लेकर आए हैं।

कुर्ता पायजामा

आप इस रक्षाबंधन कुर्ता पायजामा पहन सकते हैं। ये लुक कभी ट्रेंड से बाहर नहीं होता। साथ ही, देखने में भी क्लासी लगता है। आप किसी भी ब्राइट कलर का कुर्ता पहनेंगे तो अच्छे लगेंगे। आप कुर्ते के साथ दुपट्टा भी कैरी कर सकते हैं।

यह भी पढ़े -इन ट्रेंडी विंटर फुटवियर से खुद को बनाएं स्टाइलिश, यहां रहे ट्रेंड्स

ब्लेजर

कई लोगों को कुर्ता पायजामा पहनना ज्यादा पसंद नहीं है। ऐसे में आप ब्लेजर पहन सकते हैं। इस लुक में आप काफी हैंडसम लगेंगे। ब्लेजर के अंदर ब्लैक या फिर व्हाइट कलर की शर्ट ट्राय कर सकते हैं।

धोती कुर्ता

अगर आप सिंपल लुक चाहते हैं तो पेस्टल करल का धोती कुर्ता एक अच्छा ऑप्शन है। इस लुक में वरुण धवन काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। आप चाहें तो धोती कुर्ता सिलवा भी सकते हैं।

यह भी पढ़े -'रिपब्लिक डे' पर ट्राई करें ये यूनिक और ट्रेंडी नेल आर्ट डिजाइन्स, देगा यूनिक लुक

शॉर्ट कुर्ता और जींस

अगर आप कुछ अलग-हटके पहनना चाहते हैं तो शॉर्ट कुर्ता पहन सकते हैंं। शॉर्ट कुर्ते के साथ ब्लैक जींस काफी अच्छी लगती है और सबके साथ मैच भी हो जाती है। इस लुक को शूज के साथ कंप्लीट करें।

यह भी पढ़े -15 अगस्त पर यूनिक और स्टाइलिश लगने के लिए तिरंगा कलर में करें आईमेकप, यहां रहे आईडियाज

पठानी सूट

आप रक्षाबंधन के दिन लाइट पिंक कलर का पठानी सूट पहन सकते हैं। लाइट पिंक कलर आपको यंग एंड फ्रेश लुक देगा। जिसके साथ आप मोजरी पहन सकते हैं जो आपके लुक में चार चांद लगा देगा। अगर आप चाहें तो अपने पसंद के कलर का भी पठानी सूट पहन सकते हैं।

यह भी पढ़े -बर्थडे पर संजय दत्त का टपोरी स्टाइल! 'केडी-द डेविल' से शेयर किया अपना फर्स्ट लुक


Created On :   1 Aug 2024 12:25 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story