स्टाइलिंग टिप्स: इस दिवाली दिखना चाहते हैं स्टाइलिश और हैंडसम, तो इनमें से चुनें अपना फेवरेट लुक, सब रह जाएंगे देखते

इस दिवाली दिखना चाहते हैं स्टाइलिश और हैंडसम, तो इनमें से चुनें अपना फेवरेट लुक, सब रह जाएंगे देखते
  • 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा दिवाली का पावन त्योहार
  • घरों की साफ-सफाई हो चुकी है शुरू
  • सुंदर-सुंदर आउटफिट्स पहनकर करें फेस्टिवल सेलिब्रेट

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दिवाली हिंदुओं का एक बेहद शुभ और बड़ा त्योहार है। देशभर में इस साल दिवाली 31 अक्टूबर, गुरुवार को धूमधाम-उत्साह के साथ से मनाई जाएगी। ये त्योहार लोगों के जीवन से अंधकार खत्म करके रोशनी भर देता है। इस दिन लोगों के घरों में भगवान गणेश, लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा-अर्चना होती है। अब दिवाली आने में कुछ ही दिनों का समय बाकी है। ऐसे में हम सभी के घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। लड़कियों ने तो ये डिसाइड भी कर लिया होगा कि उन्हें क्या पहनना है। लेकिन लड़के अक्सर लास्ट मिनट अपने आउफिट चुनते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं तो क्यों ना इस साल आप भी अपने कपड़े पहले से ही डिसाइड कर लें? आज हम आपके साथ कुछ कमाल के आउटफिट ऑप्शन्स शेयर करेंगे जो आपको ट्रेंडी के साथ-साथ यूनिक लुक देंगे।

यह भी पढ़े -आपको भी डायबिटीज है? तो हो जाइए सावधान, क्योंकि इससे आपको हो सकती है डिमेंशिया जैसी खतरनाक बीमारी

पठानी सूट

इस दिवाली आप पठान सूट पहन सकते हैं। ये आपको डैशिंग लुक देगा। अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें सॉफ्ट कलर्स पहनना पसंद है तो आप पेस्टल कलर का पठान सेट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।

यह भी पढ़े -थाइलैंड में छुट्टियां मना रहीं नेहा शर्मा, डिनर के वक्त मिला 'प्रॉन शॉक'

इंडियन ब्लेजर

हर किसी को त्योहर के दिन ट्रेडिशनल कपड़े पहनना पसंद होता है। ऐसे में आप इंडियन ब्लेजर जरूर ट्राई करें। ये आपको शानदार लुक देगा।

वाइट शर्ट

अगर आप चाहें तो एक वाइट शर्ट को भी स्टाइल कर सकते हैं। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए मोजरी या शूज पहनते हैं तो आप बेहद क्लासी दिखेंगे।

कुर्ता पजामा

कुर्ता पजामा एक ऐसा क्लोथिंग पीस है जो हर समय ट्रेंड में रहता है। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए आप कोल्हापुरी चप्पल पहन सकते हैं।

हाफ ब्लेजर


डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़े -चुटकी भर जायफल चटाने से आपके शिशु रहेंगे न‍िरोग

Created On :   13 Oct 2024 10:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story