हेल्थ टिप्स: अगर आपकी भी है सुबह नाश्ता ना करने की आदत, तो हो जाएं सावधान, इन परेशानियों का करना पड़ सकता है सामना

- सुबह नाश्ता स्किप करने की आदत है बुरी
- नहीं करना चाहिए नाश्ते को स्किप
- इन परेशानियों का करना पड़ सकता है सामना
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुबह नाश्ता करना अक्सर लोग अवॉइड करते हैं या तो बहुत ही लेट होने के चलते सुबह का नाश्ता स्किप कर देते हैं। लेकिन लंबे समय तक भूखे रहने से आपके शरीर से पोषक तत्व खत्म होने लगते हैं और आपके शरीर में कई तरह की परेशानियां देखने को मिलने लगती हैं। साथ ही डॉक्टर का कहना है कि वो बीमार भी जल्दी पड़ते हैं। इसलिए अगर आप बीमारियों से बचना चाहते हैं और अपने आपको हेल्दी रखना चाहते हैं तो सुबह का नाश्ता बिल्कुल भी स्किप ना करें। क्योंकि सुबह का नाश्ता स्किप करने से और ज्यादा देर भूखा रहने से कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
नाश्ता स्किप करने से किन परेशानियों का सामाना करना पड़ता है?
मोटापा
अगर आप सुबह नाश्ता स्किप करते हैं तो आपके शरीर में मोटापा भी बढ़ेगा। क्योंकि भूखे रहने से आप कमजोर होते हैं पतले नहीं। इसलिए अगर आप नाश्ते को स्किप करेंगे तो आप कमजोर होते जाएंगे। वहीं, रात भर की फास्टिंग के बाद सुबह का नाश्ता आपके शरीर में एनर्जी देता है।
पोष्ण की कमी
अगर आप सुबह नाश्ता नहीं करेंगे तो आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगेगी और आप बीमार होने लगेंगे। इसलिए अपने आपको हेल्दी रखने और बीमारियों से बचाए रखना है तो नाश्ता स्किप बिल्कुल ना करें।
डायबिटीज और हाई बीपी
नाश्ता स्किप करने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल नहीं रहता है, जिसके चलते आपको डायबिटीज का खतरा हो सकता है। इसके अलावा आपको हाई बीपी की भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सुबह रोज हेल्दी नाश्ता करना चाहिए।
लो इम्यूनिटी
सुबह का नाश्ता ना करने से आपके शरीर में इम्यूनिटी भी लो हो जाती है। जिससे आपका शरीर कई तरह के इन्फेक्शन और बीमारियों का शिकार हो सकता है। इसलिए सुबह नाश्ता स्किप नहीं करना चाहिए।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   20 Feb 2025 6:19 PM IST