हेल्थ टिप्स: अगर आप भी हैं इन समस्याओं से परेशान, तो तुलसी के पत्ते खाना हो सकता है आपके लिए फायदेमंद

अगर आप भी हैं इन समस्याओं से परेशान, तो तुलसी के पत्ते खाना हो सकता है आपके लिए फायदेमंद
  • सेहत के लिए काफी फायदेमंद है तुलसी
  • हर दिन खाएं 2 से 3 पत्ते
  • दूर होगी कई परेशानियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बचपन से ही हम अपने घर के बड़ों से तुलसी खाने के फायदों के बारे में सुनते आए हैं। हमारी दादी या नानी ने कई बार हमसे तुलसी के पत्ते चबाने के लिए कहा है। तब हम उनकी बात पर ध्यान नहीं देते थे, लेकिन वो सही कहती थीं। यदि रोज दो से चार तुलसी के पत्ते चबाए जाएं तो इससे हमारी हेल्थ में काफी सुधार होता है। तुलसी के पत्तों में भरपूर मात्रा में पाए जाने वाले विटामिन, फाइबर और मिनरल स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इतना ही नहीं, आयुर्वेद में भी तुलसी का इस्तेमाल दवा के रूप में किया जाता है। यही वजह है कि बड़े-बुजुर्ग की तुलसी के पत्ते खाने के लिए कहते रहते हैं। तो चलिए जानते हैं हर दिन सुबह तुलसी के पत्ते चबाने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं?

खांसी-जुकाम से मिलती है राहत

खांसी-जुकाम होने पर तुलसी के पत्ते खाने बेहद लाभकारी माना जाता है। दरअसल, इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं जिनसे सर्दी जुखाम में राहत मिलती है। इसलिए बदलते मौसम में तो तुलसी के पत्तों को रोज खाना चाहिए।

डाइजेशन के लिए फायदेमंद

तुलसी के पत्ते खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। दरअसल इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इतना ही नहीं बल्कि जो पाचन को बेहतर रखता है, जिससे कब्ज और गैस जैसी समस्याएं नहीं होती।

स्ट्रेस से राहत

अगर आप उन लोगों में से हैं जो छोटी-छोटी चीजों में स्ट्रेस लेने लगते हैं तो आपके लिए तुलसी के पत्ते काफी बेहतरीन साबित होंगे। इससे स्ट्रेस लेवल कम होता है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   9 March 2025 11:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story