Anti-Valentine Week 2025: वैलेंटाइन वीक के बाद अब एंटी वैलेंटाइन वीक की बारी, जानें 15 से 21 फरवरी को कौन से मनाए जाते हैं दिन?

वैलेंटाइन वीक के बाद अब एंटी वैलेंटाइन वीक की बारी, जानें 15 से 21 फरवरी को कौन से मनाए जाते हैं दिन?
  • एंटी वैलेंटाइन वीक होने वाला है आगाज
  • 15 से 21 फरवरी तक मनाया जाता है एंटी-वैलेंटाइन वीक
  • इसका पहला दिन होता है स्लैप डे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फरवरी में 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। इन दिनों सभी लोग अपना एक दूसरे के प्रति ग्रैटिट्यूड व्यक्त करते हैं और एक दूसरे के प्रति अपना प्यार जताते हैं। लेकिन वैलेंटाइन वीक के बाद एंटी वैलेंटाइन वीक शुरू होता है। ये हफ्ता 15 फरवरी से लेकर 21 फरवरी तक मनाया जाता है। इन दिनों सभी लोग अलग-अलग दिन मनाते हैं और इन सभी दिनों को मनाने का कुछ ना कुछ मतलब भी होता है। तो चलिए जानते हैं कि एंटी वैलेंटाइन वीक में कितने दिन होते हैं और कौन से दिन मनाए जाते हैं।

क्यों मनाते हैं एंटी वैलेंटाइन वीक?

15 फरवरी से एंटी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है। ये दिन 15 से लेकर 21 फरवरी तक चलता है। इस वीक स्लैप डे, किक डे, परफ्यूम डे, फ्लर्ट डे, कन्फेशन डे, मिसिंग डे, ब्रेकअप डे जैसे दिन मनाए जाते हैं। इस हफ्ते से कपल्स का कोई भी लेना देना नहीं होता है। ये हफ्ता वो लोग मना सकते हैं जिनका दिल टूटा हो या जिनको प्यार ना मिला हो।

एंटी वैलेंटाइन वीक में कौन से दिन मनाए जाते हैं?

एंटी वैलेंटाइन वीक में कई सारे दिन होते हैं, जिसको लोग अपने दोस्तों के साथ भी मना सकते हैं। इस वीक में एक सबसे पहले स्लैप डे होता है, फिर किक डे, उसके बाद परफ्यूम डे, फिर फ्लर्ट डे, कन्फेशन डे, मिसिंग डे और फिर आता है ब्रेकअप डे, इस दिन अगर आपका रिश्ता टॉक्सिक होता है तो आप इस रिश्ते को तोड़ सकते हैं।

Created On :   14 Feb 2025 11:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story