Russia Ukraine Conflict: पुतिन की मौत के बाग खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध? जेलेंस्की ने दे दिया पुतिन के स्वास्थ्य पर बड़ा बयान

पुतिन की मौत के बाग खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध? जेलेंस्की ने दे दिया पुतिन के स्वास्थ्य पर बड़ा बयान
  • जेलेंस्की ने पुतिन को लेकर दिया बड़ा बयान
  • कहा जल्द होगी रूस के राष्ट्रपति की मौत
  • मीडिया रिपोर्ट को लेकर कही यह बात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सेहत को लेकर अटकलों का दौर जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि पुतिन की सेहत ठीक नहीं है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस को लेकर बड़ा बयान दिया है। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि पुतिन की जल्द ही मौत हो जाएगी। दरअसल, एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि पुतिन का स्वास्थ्य अच्छा नहीं चल रहा है। रिपोर्ट में एक तस्वीर भी है जिसमें पुतिन को एक टेबल को बहुत कस के पकड़े हुए देखा जा सकता है। इसी रिपोर्ट को लेकर जेलेंस्की ने अपनी ओर से टिप्पणी की है। मालूम हो कि, इंडिपेंडेंट, डेली मेल सहित वेस्टर्न देशों की कई मीडिया ऑर्गनाइजेशन आए दिन रूस के राष्ट्रपति के स्वास्थ्य को लेकर बात करते हैं।

यह भी पढ़े -रूस-यूक्रेन के बीच युद्धविराम समझौता होना मुश्किल! शांति वार्ता से पहले रूस का बड़ा हमला, यूक्रेन ने किया 145 से ज्यादा ड्रोन दागने का दावा

पुतिन नहीं चाहते शांति

जेलेंस्की और फ्रांस के नेता इमैनुएल मैक्रों की बुधवार को मुलाकात हुई। इस दौरान जेलेंस्की ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि पुतिन शांति नहीं चाहते हैं। रूस यूक्रेन की जनता पर हमले कर रहा है। अकेला रूस ही युद्धविराम की शर्तें तय नहीं कर सकता। यूक्रेन के प्रेसिडेंट ने यह भी कहा कि अगर अमेरिका, रूस पर जोर डालेगा तो वह बिना किसी शर्त के युद्धविराम समझौते के लिए मान जाएगा। जेलेंस्की ने कहा कि जल्द ही पुतिन की मौत होगी जिसके बाद युद्ध खत्म हो जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि, जेलेंस्की ने कहा कि रूस अंदर से भी एक अभियान चला रहा है। इसमें हंगरी भी रूस से मिला हुआ है।

सीजफायर को लेकर बैठक आज

आपको बता दें कि, यूरोपियन यूनियन के दोशोंं ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर गुरुवार को बैठक बुलाई है। इस मीटिंग में सीजफायर पर सहमति कैसे बन सकती है और क्या-क्या शर्तें हो सकती हैं? इसको लकेर चर्चा होगी।

Created On :   27 March 2025 11:55 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story