सरकारी कर्मचारियों पर गाज: अमेरिका में आ सकता है आर्थिक क्राइसिस! सरकार और विपक्ष के बीच फंसा जरूरी बिल, कुछ ही घंटों में नहीं हुआ पास तो कर्मचारियों को सैलेरी देना हो जाएगा मुश्किल?

- अमेरिका के सरकारी दफ्तर हो सकते हैं बंद
- शटडाउन का खतरा मंडरा रहा ऊपर
- ये है शटडाउन का संभावित असर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में लगातार आर्थिक संकट मंडरा रहा है। यूएस के पास फिलहाल इतना पैसा भी नहीं है कि वह अपने सरकारी कर्मचारियों को सैलरी भी दे पाएं। हालात भी शटडाउन के करीब ही पहुंच चुके हैं। फंड जुटाने के लिए अमेरिका की संसद में 19 दिसंबर की रात को बिल पेश किया गया था। जिसको राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी पूरा समर्थन मिला था। हालांकि, ये बिल संसद में सफल नहीं हो पाया।
शटडाउन को रोकने के लिए लाया गया बिल
19 दिसंबर की रात को संसद में शटडाउन रोकने के लिए बिल एक बिल लाया गया था। जिसका समर्थन डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भी किया गया था। लेकिन विपक्षी डेमोक्रेट्स इस बिल का जोरों-शोरों से विरोध कर रहे हैं और वोटिंग में भी गिरा दिया है। डेमोक्रेट्स ने ट्रंप के कार्यालय के पहले वर्ष में भी कोई राजनीतिक लाभ नहीं दिया था, जिस वजह से इस बिल का विरोध किया गया है।
क्यों है बिल का पास होना जरूरी?
अमेरिका को अपने खर्चे पूरे करने के लिए फंड की जरूरत होती है। ये फंड कर्ज के जरिए इकट्ठा किया जाता है। जिसके लिए सांसद में एक बिल पास किया जाता। इस बार उस प्रस्तावित बिल को ट्रंप के समर्थन से पेश किया गया है। लेकिन इस बिल को कम वोटों के चलते संसद में स्वीकार नहीं किया गया है। जिसका मतलब है कि, अमेरिका की सरकार को अपने खर्चों के लिए आवश्यक राशि नहीं मिल पाएगी। सरकार इस फंड से ही सरकारी कर्मचारियों को भी सैलरी समेत अन्य प्रशासनिक खर्चे प्रदान करती है। लेकिन बिल पास नहीं हुआ तो, सरकारी कामों में परेशानी आ सकती है। साथ ही शटडाउन जैसी स्थिति भी बन सकती है।
ट्रंप की पार्टी ने भी किया विरोध
बिल का विरोध डेमोक्रेट्स के साथ-साथ ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के कुछ सदस्य भी कर रहे हैं। ये बिल 174 और 235 के अंतर से संसद में स्वीकार नहीं किया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक, रिपब्लिकन पार्टी के 38 सांसदों ने इस बिल का विरोध किया था।
शटडाउन का खतरा
शटडाउन को रोकने के लिए केवल शुक्रवार रात तक का मौका है। अगर रात तक ये बिल पास नहीं हुआ तो, अमेरिका में शटडाउन घोषित कर दिया जाएगा। जिसका असर अमेरिका की अर्थव्यवस्था और प्रशासन पर सीधा देखने को मिलेगा।
शटडाउन होने पर क्या असर देखने को मिल सकता है?
शटडाउन होने पर अमेरिका का पूरा फेडरल सिस्टम प्रभावित होगा। इसके चलते सरकारी कर्मचारियों पर भी असर पड़ेगा। करीब 20 लाख सरकारी कर्मचारियों को सैलरी नहीं दी जाएगी और छुट्टी दे दी जाएगी। कई सारे संस्थान भी अस्थायी रूप से बंद हो जाएंगे। एयरपोर्ट पर भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ेगा। इसमें सिर्फ कानून और सुरक्षा से संबंधित कर्मचारी ही काम करेंगे।
Created On :   20 Dec 2024 4:24 PM IST