किसानों का प्रदर्शन: इटली में भारतीय मजदूर की मौत को लेकर बवाल, हजारों भारतीय किसानों ने किया प्रदर्शन, पीएम मेलोनी से की यह विशेष मांग

इटली में भारतीय मजदूर की मौत को लेकर बवाल, हजारों भारतीय किसानों ने किया प्रदर्शन, पीएम मेलोनी से की यह विशेष मांग
  • इटली में भारतीय किसान की मौत पर बवाल
  • भारतीय किसानों का विरोध प्रदर्शन
  • प्रधानमंत्री जोर्जिया मेलोनी से की मांग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इटली में भारतीय मजदूर सतनाम सिंह की मौत को लेकर बवाल मचा हुआ है। जिसे लेकर हजारों भारतीय प्रवासियों सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे। इसके लिए इटली की प्रधानमंत्री जोर्जिया मेलोनी से गुलामी को खत्म करने की मांग भी की जा रही है। बता दें, इटली में 31 वर्षीय सतनाम सिंह खेतों में मजदूरी का काम करते थे। वह एक किसान के यहां कानूनी कागजत के बिना एक किसान के यहां काम कर रहे थे। बीते हफ्ते सतनाम सिंह का मशीन से हाथ कट जाने के बाद उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद उस किसान ने सतनाम के कटे अंग सहित उन्हें सड़क के किनारे छोड़ दिया था।

घटना को लेकर बढ़ रहा आक्रोश

इस घटना के सामने आने के बाद भारतीयों के बीच आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इटली के मध्य क्षेत्र में भारतीय समुदाय के प्रमुख ने न्यूज एजेंसी एफपी से चर्चा की। जिसमें उन्होंने कहा है कि इटली में हम यहां काम करने आए हैं मरने के लिए नहीं। उन्होंने कहा, "उसे कुत्ते की तरह उठा कर बाहर फेंक दिया गया। हर दिन लोगों को शोषण होता है, हम इसे हर दिन सहते हैं, इसे अब खत्म होना चाहिए।"

बता दें, इटली में 1980 के दशक से भारतीय यहां पर एग्रो पोंटिनों-पोटाइन मार्श में कद्द, लीक, सेम और टमाटर के खेतों में काम करते आए हैं। इसके अलावा फूलों के खेतों और भैंस मोजेरेला के उत्पादन में भी भारतीय काम किया है। फिलहाल, सतनाम सिंह की मौत की जांच चल रही है। मगर, इटली के कृषि क्षेत्र में होने वाले दुर्व्यहार से एक नए विवाद की शुरुआत हो गई है।

पीएम मेलोनी ने घटना को बताया निंदनीय

मेलोनी सरकार ने श्रमिकों की कमी को दूर करने के संबंध में गैर-यूरोपीय श्रमिकों को वीजा और लीगल डॉक्यूमेंट वाले प्रवासियों को बढ़ाने का प्रयास किया था। हालांकि, इस पर एक एसोसिएशन का कहना है कि वीजा प्राप्त करने वाले श्रमिकों में से सिर्फ 30 प्रतिशत लोगों को ही इटली जाने की अनुमति दी जाती है। इसके जरिए इटली में खेत मजदूरों की जरूर बनी रहती है।

इटली में सतना सिंह की मौत की घटना को पीएम मेलोनी ने निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा है कि सतनाम सिंह की मृत्यु एक जघन्य अपराध था, जिसका इतावली लोगों से कोई संबंध नहीं हैं। पीएम मेलोनी ने कहा कि देश में संगठित समूहों अवैध प्रवासियों की तस्करी करके इटली की वीजा प्रणाली का शोषण कर रहे हैं।

Created On :   26 Jun 2024 11:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story