थाइलैंड में भूकंप से मची तबाही: इंडियन एंबेसी ने फंसे भारतीय को निकालने के लिए जारी किया हेल्पलाइन, जानें कैसे करें संपर्क

- म्यांमार और थाइलैंड में भूकंप ने मचाया कोहराम
- थाइलैंड में भूंकप के बाद फंसे भारतीय नागरिक
- इंडियन एंबेसी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। म्यांमार, थाइलैंड, चीन और भारत शुक्रवार को भूकंप के झटकों से दहल उठा। इस दौरान म्यांमार और थाइलैंड में भूकंप ने भारी तबाही मचाई। थाइलैंड में 7.7 तीव्रता के साथ भूंकप आया। इस भूकंप में इमारतें पुल और बांध पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया। जबकि, 800 से ज्यादा घायल हो गए हैं। थाईलैंड की राजधानी बैंककॉक में भूकंप से निर्माणधीन बिल्डिंग जमींदोज हो गई। इस घटना का मंजर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कैद हुआ है। म्यांमार और थाइलैंड में भूकंप से मची तबाही के बीच भारत ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थाईलैंड सरकार को हर संभव मदद का आश्वासन जताया है। इसके अलावा इंडियन एंबेसी ने भी थाईलैंड में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता व्यक्त की है। इसके लिए एंबेसी ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।
इंडियन एंबेसी कर रही मॉनिटरिंग
थाइलैंड में भूकंप की निगरानी करने के लिए इंडियन एंबेसी ने अपने आधिकारिक अकाउंट से पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में एंबेसी ने लिखा कि बैंककॉक और थाइलैंड के अन्य क्षेत्रों में शक्तिशाली भूकंप के झटकों के बाद दूतावास थाई अधिकारियों के साथ समन्वय में स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। अब तक किसी भी भारतीय नागरिक से जुड़ी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।
एंबेसी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
बता दें, थाईलैंड में आपात स्थिति के दौरान भारतीय नागरिकों को आपातकालीन नंबर +66 618819218 पर संपर्क करने की सलाह दी जाती है। बैंकॉक में भारतीय दूतावास और चियांग माई में वाणिज्य दूतावास के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।
भूंकप से थाइलैंड और म्यांमार में भारी तबाही
बता दें, शुक्रवार को म्यांमार और थाईलैंड में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। इस दौरान थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में कई ऊंची बिल्डिंग्स जमीनदोज़ हो गई। इसके अलावा लाखों लोगों को अपने घरों और ऑफिस से बाहर भागने पर मजबूर हो गए। इस संबंध में अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे और जर्मनी के जियोसाइंस GFZ ने जानकारी साझा की है। जिसके मुताबिक, भूकंप 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर आया था। वहीं, इसका केंद्र म्यांमार के मांडले के करीब था।
Created On :   28 March 2025 10:25 PM IST