असद के सत्ता से बेदखल के बाद: सीरिया के भविष्य पर चर्चा करने के लिए पेरिस में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में कई देश होंगे शामिल

सीरिया के भविष्य पर चर्चा करने के लिए पेरिस में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में कई देश होंगे शामिल
  • अमेरिका ने गृहयुद्ध के बीच सीरिया की बढ़ाई चिंता
  • सीरिया को अरबों डॉलर की सहायता की जरूरत
  • सीरिया में अमेरिकी सैन्य समर्थन के भविष्य को लेकर भी अनिश्चितता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सीरिया में गृहयुद्ध के बीच अमेरिका के सहयोग रोकने की घाोषणा से सीरिया के भविष्य पर बड़ा संकट पैदा हो सकता है। सीरिया के भविष्य पर चर्चा करने के लिए पेरिस में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पश्चिमी देशों और अरब देशों के प्रतिनिधि इकट्ठा हो रहे हैं। ये सम्मेलन सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर असद के पतन के बाद हो रहा है। सीरियाई नागरिकों ने असद के शासन के खत्म होने का स्वागत किया था। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में सीरिया के अंतरिम विदेश मंत्री असद अल-शिबानी भी शामिल होंगे। शिबानी की ये पहली यूरोप यात्रा होगी।

अमेरिका की प्रतिबद्धता को लेकर भी क्षेत्र में अनिश्चितता बनी हुई है। आपको बता दें पिछले साल दिसंबर में असद को सत्ता से बेदखल होने के बाद यह सीरिया पर तीसरा समिट है। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आने के बाद यह पहला सम्मेलन है। अब ये देखना है कि ट्रंप प्रशासन का सीरिया पर क्या असर पड़ता है।

खबरों से मिली जानकारी के अनुसार शिबानी ने सीरिया के पश्चिमी देशों के साथ संबंधों को सुधारने और प्रतिबंधों को हटाने की इच्छा जताई, ताकि देश पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर सके। आपको बता दें अमेरिकी सहायता पर रोक लगने से सीरिया में चिंताएं बढ़ गई हैं, क्योंकि सीरिया पहले से ही गृहयुद्ध से बर्बाद हो चुका था और वह केवल और केवल अमेरिकी सहयोग पर निर्भर था। ट्रंप प्रशासन ने यूएसएआईडी कर्मचारियों को काम से बेदखल कर दिया है। ह जिससे भुखमरी, शिक्षा और महामारी से लड़ने के मिशन को भी खत्म किया जा रहा है।

Created On :   13 Feb 2025 8:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story