लंदन में बड़ी वारदात: क्रॉयडन में चाकूबाजी की घटना में 5 लोग हुए घायल, पुलिस ने संदिग्ध को किया गिरफ्तार

- लंदन में हुई बड़ी वारदात
- क्रॉयडन में चाकूबाजी की घटना
- हमले में 5 लोग हुए घायल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लंदन से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के क्रॉयडन में गुरुवार सुबह चाकूबाजी की घटना में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। इस घटना को लेकर वाशिंगटन पोस्ट ने रिपोर्ट पब्लिश की है। इसके मुताबिक, यह हादसा असद स्टोर के नजदिक एक गोदाम में घटित हुई है। इस वारदात के फौरन बाद मेट्रोपॉलिटन पुलिस जांच में जुट गई थी। इस दौरान उन्होंने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया।
चाकूबाजी की घटना में 5 लोग घायल
इस बारे में लंदन एम्बुलेंस सर्विस ने बताया कि घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। उस व्यक्ति को लंदन के प्रमुख ट्रॉमा सेंटर में एडमिट कराया गया है। इसके अलावा हादसे में घायल अन्य चार लोगों का गैर-जीवन-घातक चोटों के साथ नजदीकी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वारदात के तुरंद बाद घटनास्थल पर एम्बुलेंस की टीम, पैरामेडिक टीम, घटना प्रतिक्रिया अधिकारी और लंदन एयर एम्बुलेंस की तैनाती कर दी गई है। चाकूबाजी की वारदात पर लंदन एम्बुलेंस सर्विस के प्रवक्ता ने कहा, "हमने सुबह 10:21 बजे घटना की सूचना मिलने पर कई संसाधन मौके पर भेजे और सभी पांच घायलों को इलाज किया।"
जांच में जुटी पुलिस
मेट्रोपॉलिटन पुलिस के मुताबिक यह हमला असदा स्टोर के नजदीक एक गोदाम में हुआ था। फिलहाल, हमले की पीछे का कारण जानने के लिए पुलिस की पड़ताल जा रही है। शुरुआती रिपोर्ट्स में इस घटना के सुपरमार्केट के बाहर घटित होने का जिक्र किया गया है। हालांकि, बाद में घटनास्थल की सही पुष्टि की गई थी।
संदर्भ में अन्य घटना
मेट्रोपॉलिटन पुलिस का कहना है कि इस हमले से पहले इस तरह की एक और घटना हुई थी।यह घटना जर्मनी में हुई थी। जहां पर हमलावर ने चाकू से वार करके तीन लोगों को जख्मी कर दिया था। जबकि, दो लोगों की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक, जर्मनी की घटना में गिरफ्तार संदिग्ध एक मेंटल पेशेंट है। उसका इलाज चल रहा था। इस घटना बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।
Created On :   23 Jan 2025 11:17 PM IST