रूस - यूक्रेन जंग: रूस ने आतंकवाद के आरोप में गिरफ्तार किए गए 23 यूक्रेनियों को ठहराया दोषी

रूस ने आतंकवाद के आरोप में गिरफ्तार किए गए 23 यूक्रेनियों को ठहराया दोषी
  • यूक्रेन ने दी रूस के आरोपों पर सफाई
  • कुछ पर आतंकवादी हमले की ट्रेनिंग लेने का आरोप
  • सभी दोषियों को 'राजनीतिक कैदी' बताया- मेमोरियल मानवधिकार संगठन

डिजिटल डेस्क, कीव। रूस ने यूक्रेन जंग के दौरान आतंकवाद के आरोप में गिरफ्तार किए गए 23 यूक्रेनियों को दोषी ठहराया है। यूक्रेन ने रूस के इस फैसले की कड़ी निंदा की है। यूक्रेन ने रूस के फैसले को अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन भी बताया गया है। कुछ पर आतंकवादी हमले की ट्रेनिंग लेने का भी आरोप था। यूक्रेन का कहना है कि इन सभी लोगों को 2022 में मारियुपोल शहर में पकड़ा था। वे रूसी सेना के खिलाफ अजोवस्ताल स्टील प्लांट में तैनात थे। तभी उनको रूसी सेना ने गिरफ्तार किया गया था।

रूसी मीडिया रिपोर्टों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने जिन्हें आतंकी घोषित किया है वो विशेष आजोव ब्रिगेड के 14 मौजूदा या पूर्व लड़ाके थे। इनमें 9 महिलाओं और ए पुरुष ऐसे भी है जो रसोई का काम करते थे। बताया जा रहा है कि इनमें से 12 आरोपी कोर्ट नहीं आए थे। जबकि 11 को पहले ही यूक्रेन वापस भेजा जा चुका था। जबकि एक आरोपी की 2023 में जेल में मौत हो गई थी।

रूस ने सभी आरोपियों पर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने व हिंसक तख्तापलट की साजिश होने का आरोप लगाया था। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता रूसी मानवाधिकार संगठन 'मेमोरियल' ने सभी दोषियों को 'राजनीतिक कैदी' बताया। यूक्रेन के मानवाधिकार आयुक्त, द्मित्रो लुबिनेत्स ने रूस के इस मुकदमे को दखावटी नाटक करार दिया। रूस और न्याय का कोई संबंध नहीं है। अपने देश की रक्षा में खड़े होने वाले लोगों को अपराधी कहा जा रहा है। ये वास्तविक अपराधी नहीं हैं। यूक्रेन ने रूस के इस फैसले पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सख्त प्रतिक्रिया देने की अपील की है।

Created On :   26 March 2025 6:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story