Nigeria Attack: नाइजीरिया में आतंकियों ने सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, कमांडिंग ऑफिसर समेत 27 सैनिकों की गई जान

- नाइजीरिया में आतंकियों ने सैन्य ठिकान को बनाया निशाना
- कमांडिंग ऑफिसर समेत 27 सैनिकों की गई जान
- न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने दी जानकारी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नाइजीरिया उत्तरपूर्वी बोर्नो राज्य के एक सुदूर कस्बे में स्थित सेना के अड्डे पर संदिग्ध इस्लामी विद्रोहियों ने हमला कर एक कमांडिंग अधिकारी सहित कम से कम 27 नाइजीरियाई सैनिकों की हत्या कर दी। बता दें, बोको हराम और इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस (आईएसडब्ल्यूएपी) के लड़ाके मुख्य रूप से बोर्नो में सक्रिय हैं। जहां वे अकसर नाईजीरियाई सैनिकों और वहां के आम लोगों को निशाना बनाते रहते हैं। जिसकी वजह से कई लोग मारे गए हैं। वहीं, कई लोगों को अपने घरों को भी छोड़ना पड़ा है।
हमले की जानकारी देते हुए दो सैनिकों और निवासियों ने बताया कि नवीनतम हमला शुक्रवार को हुआ, जब आईएसडब्ल्यूएपी के सदस्य बंदूक ट्रकों पर सवार होकर आए और पड़ोसी नाइजर की सीमा के एंट्री गेट, मालम-फतोरी शहर में सेना की 149 बटालियन पर हमला कर दिया।
सैनिकों ने नाम न बताने की शर्त पर न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया, "उन्होंने हर जगह गोलियां बरसाईं। हमने हमलों को विफल करने की बहुत कोशिश की और तीन घंटे से अधिक समय तक चली गोलीबारी के बाद, उन्होंने हम पर काबू पा लिया और हमारे कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल की हत्या कर दी।"
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हमले में तकरीबन 27 सैनिकों की जान चली गई। वहीं, कई सैनिक घायल भी हुए जिनका इलाज चल रहा है।
Created On :   26 Jan 2025 7:24 PM IST