जेलेंस्की ने रखा यरूशलम में पुतिन से मिलने का प्रस्ताव, इस देश के प्रधानमंत्री कराएंगे मध्यस्थता

- प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट मध्यस्थ के रूप में कार्य करेंगे
डिजिटल डेस्स, कीव। रूस और यूक्रेन के बीच 17 दिन से युद्ध जारी है। रूस की सेना यूक्रेन के कई शहरों पर बमबारी कर रही है। रूस लगातार यूक्रेन की राजधानी कीव की तरफ बढ़ रहा है और कब्जा करना चाह रहा है। रूस की तरफ से बमबारी जारी है। यूक्रेन के कई शहरों पर रूस कब्जा भी जमा लिया है।
विश्वभर के कई देश दोनों देशों के बीच जारी जंग पर रूसी राष्ट्रपति से बात भी कर चुके हैं लेकिन पुतिन सुनने को तैयार नहीं हैं और वो अपनी शर्त मानने तक यूक्रेन में युद्ध जारी रखने की बात कह रहे हैं। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि यूक्रेन के राष्ट्रपति व वलोडिमिर जेलेंस्की ने यरुशलम में रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिलने का प्रस्ताव रखा है। समाचार एजेंसी कीव इंडिपेंडेंट ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है कि राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने इजराइली प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट को मध्यस्थ के रूप में कार्य करने के लिए कहा है।
— The Kyiv Independent (@KyivIndependent) March 12, 2022
इजराइल बन सकता है मददगार !
यूक्रेनी नेता ने मीडिया से कहा कि उनका मानना है इजराइल उनके देश के लिए सुरक्षा गारंटी दे सकता है और उन्हें पूरा भरोसा है कि प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट का वार्ता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पहले कहा था कि अब तक 1,300 से अधिक यूक्रेनी सैनिक युद्ध में मारे जा चुके हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में कहा था कि कम से कम 25 लाख लोग देश छोड़कर भाग गए हैं।
इतने लोगों ने किया था आवेदन
गौरतलब है कि पुतिन ने युद्ध में शामिल होने के लिए सीरिया और अन्य देशों से स्वयंसेवक सैनिकों को लाने की मंजूरी दी थी। जिससे यूक्रेन के खिलाफ उनकी मदद ली जा सके। रूसी रक्षा मंत्री ने बताया कि मध्य पूर्व से 16 हजार से अधिक आवेदन आए थे। रूस ने शनिवार को कीव क्षेत्र के वासिलकिव में रॉकेट हमलों में एक हवाई क्षेत्र और मारियुपोल में 80 नागरिकों के आवास वाली एक मस्जिद को नष्ट कर दिया है। रूस की तरफ से जारी बमबारी में यूक्रेन तबाह हो रहा है। राजधानी कीव तो सूना पड़ गया है। केवल यूक्रेनी सेना के सिवा कोई आम नागरिक नहीं मिलेगा। सड़क,गली सब सूनी पड़ी हुई हैं।
Created On :   12 March 2022 10:35 PM IST