दुबई में बन गया विश्व का सबसे ऊंचा व्हील, बादलों से करेगा बातें

- दुबई में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जाइंट व्हील
डिजिटल डेस्क, ऐन दुबई। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत खड़ी करने के बाद अब विश्व के सबसे ऊंचे और बड़े व्हील पर लोगों को सैर कराने के लिए तैयार है ऐन दुबई। जो अपने झूलों पर बिठा कर आपको पूरे दुबई का नजारा दिखाएगा। ये जाइंट व्हील लंदन स्थित लंदन आई से भी ऊंचा बताया जा रहा है। ऐन दुबई के एक राऊंड में 1750 लोग सैर कर सकेंगे। इसका एक राऊंड ही 38 मिनट का होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार इस ऐन दुबई का उद्घाटन अक्टूबर 2021 में किया जाएगा। ब्लूवाटर्स द्वीप पर स्थित ऐन दुबई पर लोग शादी, सगाई, जन्मदिन जैसे और अन्य समारोह का आयोजन कर सकते हैं।
आप को बता दे इस व्हील में 48 यात्रियों के केबिन में एयर कंडीशनिंग की सुविधा होगी। इस व्हील के स्पेशल कैबिन में विजिटर्स के जरूरतों के अनुसार कस्टमाइज़ करने की भी सुविधा है।
दुबई दुनिया के सबसे प्रमुख पर्यटक केंद्रों में आता है, और इस शहर की पर्यटन इनकम शहर के अर्थव्यवस्था में भी काफी अच्छा योगदान देती है। हालांकि कोविड का असर यहां के टूरिज्म पर भी नजर आ रहा है। पर उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही हालात सामान्य होंगे।
Created On :   27 Aug 2021 4:27 PM IST