युद्ध रोकने के मूड में नहीं रूस, यूक्रेन पर हमले तेज करने रूस की सेना को बढ़ाने का व्लादिमीर पुतिन ने बनाया नया प्लान!

- रूसी सेना में जवानों की संख्या 20 लाख से भी ज्यादा होगी
डिजिटल डेस्क, मास्को। यूक्रेन और रूस के बीच करीब छह माह से जंग जारी है। दोनों देशों को इस जंग में काफी नुकसान उठाना पड़ा लेकिन अभी तक युद्ध खत्म करने को लेकर कोई बात नहीं बन रही है। वैसे दुनियाभर के कई देशों ने युद्ध विराम को लेकर मध्यस्थता की लेकिन रूस की जिद के सामने कोशिशें बेकार ही साबित हुईं। यूक्रेन को पश्चिमी देशों मदद कर रहा है तो रूस भी पूरी ताकत के साथ अड़ा है।
इसी बीच खबर आ रही है कि यूक्रेन को घेरने के लिए रूस अपनी सेना की क्षमता बढ़ाने की योजना बना रहा है। अब रूसी सेना में जवानों की संख्या 20 लाख से भी ज्यादा हो जाएगी। बताया जा रहा है कि अगले साल से 1 लाख 37 हजार बढ़ी हुई सैनिकों की संख्या रूसी सेना में शामिल हो जाएगी। इससे साफ है कि रूस किसी भी तरह से यूक्रेन से युद्ध में पीछे हटने के मूड में नहीं है।
यूक्रेन का दावा
यूक्रेन ने दावा किया था कि यूक्रेन सेना ने युद्ध के दौरान 100 ज्यादा रूसी सैनिकों को मार गिराया है। जिसके बाद रूस की ओर से रूसी सैनिकों की भर्ती को योजना बनाई गई है। खबरों के मुताबिक, इसके लिए रूसी राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन ने गुरुवार को एक डिक्री साइन की है। यूक्रेनी दावे को भले ही रूस हमेशा झूठा साबित करता रहा हो लेकिन ये इससे भी नकारा नहीं जा सकता है कि युद्ध में दोनों पक्षों को नुकसान होता है, किसी को कम तो किसी को ज्यादा। बीते 24 फरवरी से यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध अभी तक अंतिम छोर पर नहीं पहुंच पाया है।
इस युद्ध में यूक्रेन को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। रूसी सेना की तरफ से जारी बमबारी में यूक्रेन के महत्वपूर्ण स्मारक, स्कूल व तमा बड़ी-बड़ी इमारतें धराशायी हो गई हैं। युद्ध विराम कब होगा , इस पर संशय बना हुआ। इसका जवाब न तो रूस के पास है और न ही यूक्रेन के। लोगों का मानना है कि न तो रूस झुकना चाह रहा है और न ही यूक्रेन ऐसे में युद्ध विराम होना अभी तो असंभव सा ही लगता है।
सोशल मीडिया पर रिएक्शन
रूसी सैनिकों की भर्ती को लेकर खबर आने पर सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर चुके हैं। उनकी प्रतिक्रिया से तो यही लगता है कि रूस के इस कदम से लोग काफी खुश हैं। क्योंकि लोगों का मानना है कि यूक्रेन इस वक्त रूसी सैनिकों को कड़ी टक्कर दे रहा है और यूक्रेनी सैनिक के हाथों रूसी सैनिक मारे जा रहे हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि इसका मतलब है कि पुतिन के सैनिक इस युद्ध में मारे जा रहे हैं। इससे तो यही लगता है कि यूक्रेन उन्हें भारी नुकसान पहुंचा रहा है। वहीं अन्य यूजर्स की तरफ से लिखा गया है कि ऐसे निर्णयों से टैक्सपेयर्स के जेब पर काफी बोझ पड़ेगा।
Created On :   25 Aug 2022 7:38 PM IST