खूनी संघर्ष के बाद अफगानिस्तान पर कब्जा जमाने वाले तालिबान ने रूस और यूक्रेन को जो सलाह दी, उसे सुनकर कोई भी चौंक जाएगा!

- संकट के समाधान के लिए रूस और यूक्रेन को बातचीत करने की सलाह दी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच जहां पूरी दुनिया चिंताए व्यक्त कर रही और इसे सुलझने के तरीके दोनों देशों को दे रही है, उसी दौरान अफगानिस्तान पर बंदूक और लाशों के ढेर लगाकर कब्जा करने वाले तालिबान ने भी यूक्रेन पर हमला करने वाले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस मुद्दे को शांति से सुलझाने की सलाह दी है। तालिबान ने कहा कि दोनों ही पक्ष संयम रखें और वे ऐसा रवैया नहीं अपनाएं जिससे हिंसा और भड़क जाए।
तालिबान ने इस संकट के समाधान के लिए रूस और यूक्रेन को बातचीत करने की सलाह दी।
अपना किया धरा भूला तालिबान
तालिबान ने युद्ध के दौरान आम नागरिकों की मौत पर भी चिंता जाहिर की है, लेकिन यह बहुत हस्यापद है क्योंकि जो तालिबान आज शांति वार्ता से इस मसले को सुलझाने की सलाह दे रहा है, यह वहीं संगठन है जिसने कुछ महीने पहले ही खूनी संघर्ष के बाद अफगान की सत्ता पर कब्जा जमाया था।
अभी भी क्या आजाद है अफगानिस्तान?
यूक्रेन के आम नागरिकों की चिंता करने वाला तालिबान अभी भी अपने देश के नागरिकों को भूला हुआ है। यह वही तालिबान है जो अपने मुल्क में अभी भी महिलाओं को घर में बंद रखे हुए है। मीडिया को आजादी नहीं है।
जब तालिबान देश पर कब्जा जमा रहा था, तब लोग अपने बच्चों को कटीले तारों के ऊपर से अमेरिका सेना को सौंप रहे थे। देश छोड़ने के लिए लोग इतने आतुर थे कि जान की परवाह किए बिना एरोप्लेन के पहिये पर लटक गए थे। उस दौरान कई वीडियो ऐसे सामने आए थे, जो दिल दहलाने वाले थे, लेकिन प्लेन से गिरता हुआ वह व्यक्ति अभी भी लोगों के जेहन में है।
आज रात तक कीव पर कब्जा जमा सकता है रूस!
रूस आज रात तक कीव पर कब्जा जमा सकता है। गुरूवार को शुरू हुए इस युद्ध में अभी तक यूक्रेन को बहुत नुकसान हुआ है। डेली मेल के अनुसार,यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस के सैनिक रणनीतिक चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर नियंत्रण करने के बाद यूक्रेनी सत्ता को ढहाने के बेहद करीब हैं और 96 घंटों के भीतर इस पर कब्जा कर लेंगे।
Created On :   25 Feb 2022 4:08 PM IST