आयोवा में हाई स्कूल के बाहर गोलीबारी, 3 की हालत गंभीर

- विशेष एजेंट जांच में पुलिस की सहायता कर रहे हैं।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। मध्य पश्चिमी अमेरिकी राज्य आयोवा की राजधानी डेस मोइनेस में एक हाई स्कूल के बाहर सोमवार दोपहर गोलीबारी के बाद तीन किशोरों की हालत गंभीर है। ये जानकारी अधिकारियों ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ितों में कथित तौर पर दो लड़के और एक लड़की शामिल हैं और इन सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पुलिस ने कहा कि उन्हें दोपहर 2:48 बजे के आसपास फोन आए। सभी संभावित संदिग्धों को हिरासत में लिया है। डेस मोइनेस पुलिस ने पहले ट्वीट किया था कि शहर के उत्तर-पूर्व में लगभग 1.5 मील (लगभग 2.4 किमी) की दूरी पर स्थित ईस्ट हाई स्कूल के बाहर कई पीड़ित थे।
डेस मोइनेस पब्लिक स्कूल ने एक बयान में कहा कि स्कूल अस्थायी रूप से बंद था।बयान के अनुसार, पुलिस सक्रिय रूप से जांच कर रही है। उन्होंने ट्वीट किया कि इसके डेस मोइनेस फील्ड कार्यालय के विशेष एजेंट जांच में पुलिस की सहायता कर रहे हैं।
(आईएएनएस)
Created On :   8 March 2022 10:00 AM IST