यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान का दूसरा चरण शुरू : रूस

By - Bhaskar Hindi |21 April 2022 5:07 AM IST
रूस-यूक्रेन तनाव यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान का दूसरा चरण शुरू : रूस
हाईलाइट
- सैनिकों को सरेंडर करने को कहा
डिजिटल डेस्क, कीव। यूक्रेन में बुधवार से रूस के विशेष सैन्य अभियान का दूसरा चरण शुरू हुआ। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने ये जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, मीडिया रिपोर्ट में लावरोव ने मंगलवार को कहा, पूर्वी यूक्रेन में अभियान का उद्देश्य डोनेट्स्क और लुगांस्क की आबादी को पूरी तरह से मुक्त करना है।
रूस टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, रूसी राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र के प्रमुख मिखाइल मिजि़ंत्सेव ने मंगलवार को कहा कि रूसी सेना एक बार फिर मारियुपोल के अजोवस्टल स्टील प्लांट में विदेशी भाड़े के सैनिकों को सरेंडर करने को कहा है।
(आईएएनएस)
Created On :   20 April 2022 12:00 PM IST
Next Story