रूस की सेना अब काफी कमजोर हो गई

- रूस तमाम प्रयासों के बावजूद यूक्रेन पर हावी होने में सक्षम नहीं हो सका है
डिजिटल डेस्क, लंदन। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने अपने नए सैन्य खुफिया रिपोर्ट में कहा है कि यूक्रेन पर आक्रमण के परिणामस्वरूप रूस की सेना अब काफी कमजोर हो गई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि, रूस का रक्षा बजट 2005 और 2018 के बीच लगभग दोगुना हो गया है, जिसमें कई उच्च-स्तरीय वायु, भूमि और समुद्री क्षमताओं में निवेश किया गया है। वर्ष 2008 से इसने व्यापक सैन्य आधुनिकीकरण कार्यक्रम न्यू लुक शुरू किया है।
रूस तमाम प्रयासों के बावजूद यूक्रेन पर हावी होने में सक्षम नहीं हो सका है।
साथ ही यह भी कहा गया है कि, रूस की सेना यूक्रेन पर आक्रमण के परिणामस्वरूप अब भौतिक और वैचारिक दोनों रूप से काफी कमजोर हो गयी है। प्रतिबंधों के कारण रूस इससे आसानी से नहीं उबर सकेगा। इसका पारंपरिक सैन्य बल तैनात करने की रूस की क्षमता पर भी दीर्घकालिक प्रभाव पड़ेगा।
(आईएएनएस)
Created On :   3 May 2022 7:30 PM IST