कड़ाके की ठंड में नहीं लड़ पा रहे रूसी सैनिकों ने पुतिन से की बगावत, खाने पीने के अलावा हथियारों की भी जंग में हो रही है किल्लत

- रूसी सैनिकों ने धमकाने का लगया आरोप
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन जंग के बीच रूसी सैनिकों की ओर से एक कथित वीडियो सामने आया है, जो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को चिंता में डाल सकता है। बता दें कि, जारी वीडियो में रूसी सैनिकों ने राष्ट्रपति पुतिन को खुलेआम मैसेज भेजा है। इस वीडियो के जरिए सैनिकों ने ये बताने की कोशिश की है कि जंग लड़ते लड़ते वो किस कदर परेशान हो चुके हैं। जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि युद्ध स्थल पर रूसी सैनिकों को किस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। रूसी सैनिक वायरल वीडियो में पुतिन से मांग करते हुए कह रहे हैं कि वे इस वक्त दुश्मन देश से लड़ाई लड़ने के साथ-साथ कड़ाके की ठंड की भी मार भी झेल रहे हैं। वीडियो में रूसी सैनिक आगे कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि, वे बिना पर्याप्त राशन और बिना व्यवस्था के माइनस 25 डिग्री सेल्सियस तापमान में वह जंग नहीं लड़ पा रहे हैं।
इस बात की पुष्टि रूसी मीडिया ने भी की है। आधिकारियों ने मीडिया को बताया है कि इस वक्त रूसी सेना के पास न केवल राशन की कमी है, बल्कि उनके पास जंग लड़ने के लिए भी पर्याप्त हथियार मौजूद नहीं है। यही वजह है कि जंग में अब रूसी सैनिकों का धीरे-धीरे मनोबल टूटता जा रहा है। खराब मौसम और कम होते राशन की चिंता जाहिर करते हुए सैनिकों ने पुतिन से उचित कदम उठाने की भी मांग की है। वीडियो मैसेज के जरिए रूसी सैनिकों ने पुतिन से कहा कि, 'यहां पारा अब माइनस 25 डिग्री पर पहुंच गया है और बर्फबारी भी बढ़ती जा रही है। इसलिए राशन और हथियार की पूरी व्यवस्था की जाए।'
रूसी सैनिकों ने धमकाने का लगया आरोप
इसके अलावा रूसी सैनिकों ने अपने बटालियनों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि हमारे ऊपर के अधिकारी हमें लगातार धमकाते रहते हैं। ऐसे में जंग लड़ना काफी मुश्किल होता जा रहा है। वीडियो के अंत में सैनिको ने पुतिन से गुजारिश करते हुए कहा कि जल्द इस क्षेत्र में स्थिति सुधारने की जरूरत है।
जाहिर है, बिना राशन पानी और हथियार के रूसी सैनिक जंग में कमजोर पड़ सकते हैं। जिसका सीधा फायदा यूक्रेन की सेना को मिल सकता है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर भी दबाव होगा कि वह जल्द से जल्द इन समस्याओं को खत्म करके जंग में रूसी सैनिकों का मनोबल बढ़ाए।
Created On :   16 Jan 2023 4:50 PM IST