रूस यूक्रेन युद्ध का परिणाम साझेदार देशों, यूरोपीय देशों और स्वतंत्र दुनिया पर करेगा निर्भर:जेलेंस्की

- हालफिलहाल युद्ध विराम के कोई संकेत नहीं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन जंग को करीब तीन महीने होने वाले है, लेकिन अभी भी युद्ध रूकने का नाम नहीं ले रहा है। युद्ध से शामिल दोनों देशों में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है जिससे कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार रात यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी नहीं जानता रूस यूक्रेन युद्ध कितने दिन और समय तक चलेगा। इसकी भविष्यवाणी भी कोई नहीं कर सकता।
जेलेंस्की ने अपनी सेना की तारीफ करते हुए कहा यूक्रेन की जाबांज सेना ने रूसी सैनिकों के कब्जे से अपने क्षेत्र को वापस कर लिया है। यूक्रेनी सैनिकों ने रूस के कई बख्तरबंद वाहनों के काफिले को तबाह कर दिया है। उन्होंने अपने संबोधन से देशवासियों और सैनिकों में उम्मीद, हौंसला, विश्वास जगाया। युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक पहली बार अमेरिका के रक्षा सचिन और रूस रक्षा मंत्री ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध पर बातचीत की। हालांकि इस वार्तालाप में युद्ध समाप्त करने जैसे कोई संकेत नहीं मिले।
यूक्रेन राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आगे अपने संबोधन में कहा युद्ध का परिणाम केवल हमारे उन लोगों पर निर्भर नहीं करेगा, जो अपना बहुत कुछ पहले ही युद्ध के चलते खो चुके है। जेलेंस्की ने अपने संबोधन में अंतत: ये भी कहा कि युद्ध विराम की संभावना और उसके परिणाम संभवतया या दुर्भाग्य से हमारे उन साझेदार देशों के साथ साथ यूरोपीय देशों और स्वतंत्र दुनिया पर निर्भर करेगे।
अब देखना होगा कि युद्ध कब खत्म होता है। भले अमेरिकीय रक्षा सचिव और रूसी रक्षा मंत्री की बातचीत से वार खत्म होने के संकेत भले ही नहीं मिले हो लेकिन उसे इसी कड़ी से ही जोड़ देखा जा रहा है।
Created On :   14 May 2022 10:35 AM IST