पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की एक्स वाइफ ने रचाई तीसरी शादी, 49 की उम्र में दुल्हन बनी रेहम ने कहा 'अब भरोसे का आदमी मिल गया'

- इमरान की पूर्व पत्नी ने रचाई तीसरी शादी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीसरी पत्नी रेहम खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। हालांकि इस बार वे इमरान खान को कोसने लिए नहीं बल्कि अपनी शादी के लिए चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, ब्रिटिश-पाकिस्तानी पत्रकार और कमेंटेटर रेहम खान ने तीसरी शादी कर ली है। जिसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर पोस्ट के जरिए दी हैं। जिसमें एक फोटो पोस्ट के साथ "जस्ट मैरिड" लिखा हुआ है।
— Reham Khan (@RehamKhan1) December 23, 2022
49 साल की रेहम खान पाकिस्तान की जानी-मानी लेखक और फिल्मकार हैं। उन्होंने पहली शादी 1993 में एजाज रहमान से की थीं। उस समय उनकी उम्र महज 19 साल थीं। जिसके बाद किन्हीं कारणों चलते उन्होंने 2005 में एजाज से तलाक ले लिया। जिसके बाद उन्होंने साल 2014 में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से शादी रचाईं। लेकिन दोनों के बीच यह रिश्ता महज एक साल तक ही चल पाया। जिसके बाद कई बार रेहम खान को इमरान खान पर हमलावर होते देखा गया।
पोस्ट के जरिए कही ये बातें
शुक्रवार को रेहम खान ने सोशल मीडिया पर एक और अन्य पोस्ट करते हुए लिखा कि, "आखिरकार मुझे ऐसा आदमी मिल गया, जिस पर मैं भरोसा कर सकती हूं।" रेहम की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किए जा रहे है। साथ ही लोग उनकी तीसरी शादी पर बधाईयां देते हुए नजर आ रहे हैं।
— Reham Khan (@RehamKhan1) December 23, 2022
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, रेहम की जिस व्यक्ति से शादी हुई है, उनका नाम मिर्जा बिलाल बेग है। जो पेशे कॉर्पोरेट है। जानकारी के मुताबिक बिलाल की यह दूसरी शादी है और पहली शादी से उनका एक बच्चा भी है। बिलाल और रेहम ने यह शादी एक सादे समारोह के साथ पूरी की है।
Created On :   23 Dec 2022 3:37 PM IST