यूक्रेन के खारकीव में गैस पाइपलाइन में विस्फोट

By - Bhaskar Hindi |27 Feb 2022 11:58 AM IST
रूस-यूक्रेन विवाद यूक्रेन के खारकीव में गैस पाइपलाइन में विस्फोट
हाईलाइट
- रूसी सेना ने शहर के डेनिलिवका जिले में तड़के एक गैस पाइपलाइन को उड़ा दिया
डिजिटल डेस्क, कीव। यूक्रेन के पूर्वी शहर खारकीव में रविवार को एक गैस पाइपलाइन में विस्फोट हो गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, खारकीव क्षेत्रीय नागरिक-सैन्य प्रशासन के सूत्रों के अनुसार, रूसी सेना ने शहर के डेनिलिवका जिले में तड़के एक गैस पाइपलाइन को उड़ा दिया। विस्फोट में रूस की भूमिका की पुष्टि करने वाला कोई दूसरा स्रोत नहीं है।
(आईएएनएस)
Created On :   27 Feb 2022 4:30 PM IST
Next Story