टोक्यो में ओमिक्रॉन का पहला मामला , कोई यात्रा इतिहास नहीं

- संक्रमित डॉक्टर टोक्यो के एक क्लीनिक में काम करता है
टोक्यो , 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। जापान के टोक्यो शहर में शुक्रवार को एक डॉक्टर में कोरोना के अधिक संक्रामक वेरिएंट ओमिक्रॉन का पहला सामुदायिक संक्रमण का मामला सामने आया है और इसका कोई विदेश यात्रा इतिहास भी नहीं है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह डॉक्टर टोक्यो के एक क्लीनिक में काम करता है और यह नहीं पता चल सका है कि वह संक्रमित किस प्रकार हुआ है।
शुक्रवार को ही तीन अन्य मामले सामने आए हैं लेकिन इनका विदेश यात्रा इतिहास है। इस डॉक्टर के संपर्क में आए पांच लोगो को नजदीकी संपर्क सूत्रों में रखा गया है। इन पांचों लोगों का कोराना टेस्ट निगेटिव आया है लेकिन वह डॉक्टर अस्पताल में भर्ती है।
टोक्यो के गवर्नर यूरिको कोइको ने पत्रकारों को बताया कि यह डॉक्टर क्लीनिक में पूरी सावधानी बरतता था और कभी किसी मरीज के नजदीकी संपर्क में भी नहीं आया। प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शनिवार से 30 हजार टेस्ट प्रतिदिन करने का फैसला किया और ये शहर में 180 विभिन्न स्थानों पर किए जाएंगे।
जेके
Created On :   24 Dec 2021 8:00 PM IST