यूरोपीय संघ ने यूक्रेन में अपना काम शुरू किया, संघर्ष शुरू होने के बाद यूरोपीय संघ ने प्रतिनिधिमंडल को पौलेंड भेजा

By - Bhaskar Hindi |12 April 2022 10:17 AM IST
रूस-यूक्रेन तनाव यूरोपीय संघ ने यूक्रेन में अपना काम शुरू किया, संघर्ष शुरू होने के बाद यूरोपीय संघ ने प्रतिनिधिमंडल को पौलेंड भेजा
हाईलाइट
- बोरेल ने पिछले हफ्ते यूक्रेन का दौरा किया
डिजिटल डेस्क, कीव। यूक्रेन में यूरोपीय संघ (ईयू) के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को कहा कि उन्होंने कीव में अपना काम फिर से शुरू कर दिया है। राजनयिक मिशन ने ट्वीट किया, यूरोपीय संघ शहर में वापस आ गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 24 फरवरी को रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष शुरू होने के तुरंत बाद यूरोपीय संघ ने अपने प्रतिनिधिमंडल को कीव से पौलेंड के शहर रेजजो में भेज दिया था। यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उसुर्ला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय संघ की विदेश नीति के प्रमुख जोसेप बोरेल ने पिछले हफ्ते यूक्रेन का दौरा किया और उन्होंने देश के लिए यूरोपीय संघ में शामिल होने के लिए एक तेज प्रक्रिया का संकल्प लिया है।
(आईएएनएस)
Created On :   12 April 2022 10:00 AM IST
Next Story