Coronavirus: इटली और स्पेन में बीते 10 दिन से हर रोज 500 से ज्यादा लोगों की हो रही मौत

डिजिटल डेस्क। दुनियाभर में कोरोनावायरस आतंक मचाए हुए है। अब तक 205 देशों को इसने अपनी चपेट में ले लिया है। इन सभी देशों में इससे मरने वालों की संख्या 43 हजार के पार जा चुकी है। वहीं 8 लाख 72 से ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इस महामारी का सबसे ज्यादा प्रभाव इटली और स्पेन में देखने को मिल रहा है। अब यहां स्थिति यह हो गई है कि, इटली में पिछले 13 और स्पेन में बीते 10 दिन से हर रोज 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। इटली में इन 13 दिनों में कुल 9750 मौतें हुई हैं। वहीं स्पेन में इन 10 दिनों में कुल 7,615 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।
इटली में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 5 हजार के पार पहुंच चुकी है। इस वायरस से इटली में पहली मौत 1 फरवरी को हुई थी, तब से अब तक यहां 12 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 1 अप्रैल को भी इटली में मौत का आंकड़ा 500 के पार गया था। इटली में पहली बार 500 से ज्यादा लोगों की मौत 20 मार्च को हुई थी। उस दिन 627 लोगों ने यहां अपनी जान गंवाई थी। उसके बाद से हर रोज यहां मरने वालो की संख्या 500 के पार ही रही है। वहीं 27 मार्च को यहां मारने वालों की संख्या 1000 के करीब पहुंची थी। इस दिन यहां सबसे ज्यादा 919 लोगों ने वायरस के कारण दम तोड़ा था। बता दें कि, इटली में कोरोनावारस का पहला केस 29 जनवरी को मिला था।
अगर हम स्पेन की बात करें तो यहां अब तक 1 लाख 2 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस वायरस से स्पेन में पहली मौत 3 मार्च को हुई थी, तब से अब तक यहां 9 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं बुधवार (1 अप्रैल) को भी स्पेन में मौत का आंकड़ा 500 के पार गया था। स्पेन में पहली बार 500 से ज्यादा लोगों की मौत 23 मार्च को हुई थी। उस दिन 539 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। उसके बाद से हर रोज यहां मरने वालो की संख्या 500 के पार ही रही है। वहीं 30 मार्च को यहां मारने वालों की संख्या 1000 के करीब पहुंच गई थी। इस दिन यहां सबसे ज्यादा 913 लोगों ने वायरस के कारण दम तोड़ा था। बता दें कि, स्पेन में कोरोनावारस का पहला केस 30 जनवरी को मिला था।
इटली में 20 मार्च से हर रोज 500 से ज्यादा मौतें -
तारीख |
मरने वालों की संख्या |
20 मार्च |
627 |
21 मार्च |
793 |
22 मार्च |
651 |
23 मार्च |
601 |
24 मार्च |
743 |
25 मार्च |
683 |
26 मार्च |
712 |
27 मार्च |
919 |
28 मार्च |
889 |
29 मार्च |
756 |
30 मार्च |
812 |
31 मार्च |
837 |
1 अप्रैल |
727 |
स्पेन में 23 मार्च से हर रोज 500 से ज्यादा मौतें -
तारीख |
मरने वालों की संख्या |
23 मार्च |
539 |
24 मार्च |
680 |
25 मार्च |
656 |
26 मार्च |
718 |
27 मार्च |
773 |
28 मार्च |
844 |
29 मार्च |
821 |
30 मार्च |
913 |
31 मार्च |
748 |
1 अप्रैल |
923 |
Created On :   1 April 2020 6:57 PM IST