Corona World: काल बना कोरोना! 39 लाख से अधिक लोगों की सांसें छीनीं, 18 करोड़ से अधिक चपेट में आए

- 39 लाख 07 हजार 269 लोगों की मौत इस वायरस से हो चुकी है
- अब तक 18 करोड़ 03 लाख 46 हजार 611 लोग संक्रमित हो चुके हैं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) का असर कुछ देशों में भले ही कम नजर आने लगा हो, लेकिन इसका खतरा बना हुआ है। यही कारण है कि अधिकांश देशों में वैक्सीन की उपलब्धता के बावजूद इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या अभी भी बढ़ती नजर आ रही है। आज दुनियाभर में इस महामारी से पीड़ित कुल मरीजों की संख्या 18 करोड़ के पार पहुंच गई है। इसमें कोरोना की दूसरी लहर से प्रभावित लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। वहीं गौर किया जाए विश्व में इस महामारी से हुई मौतों पर तो इनकी संख्या भी 39 लाख से अधिक हो गई है।
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSSE) के अनुसार शनिवार सुबह तक दुनियाभर में इस वायरस की चपेट में आए 39 लाख से अधिक लोगों की मौत दर्ज की गई है।
Covid-19 India: 5 दिन में दूसरी बार 50 हजार से कम नए मामले दर्ज
ताजा रिपोर्ट के अनुसार, विश्व में इस महामारी से अब तक 18 करोड़ 03 लाख 46 हजार 611 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 39 लाख 07 हजार 269 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सर्वाधिक प्रभावित देशों में अब भी संयुक्त राष्ट्र अमेरिका का नाम सबसे ऊपर है।
इस वायरस से अमेरिका में अब तक 3 करोड़ 36 लाख 03 हजार 077 लोग इस महामारी के शिकार हुए हैं। वहीं 6 लाख 03 हजार 526 लोग काल के गाल में समा गए हैं।
Ram Mandir : अयोध्या पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक
इसके अलावा कोरोनावायरस के लगातार बढ़ते मरीजों के चलते यह दुनिया का सबसे ज्यादा प्रभावित दूसरा देश बना हुआ है। यहां अब तक 3 करोड़ 01 लाख 83 हजार 143 लोग इससे ग्रसित हैं। वहीं 3 लाख 94 हजार 493 की मौत इस वायरस के कारण हो चुकी है। जबकि मौतों के मामले में 5 लाख 11 हजार 142 संख्या के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है।
सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, 30 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश:
देश का नाम |
कुल संक्रमितों का आंकड़ा |
भारत |
30,183,143 |
ब्राजील |
18,322,760 |
फ्रांस |
5,828,266 |
तुर्की |
5,398,878 |
रूस |
5,346,005 |
यूके |
4,716,065 |
अर्जेंटीना |
4,374,587 |
इटली |
4,256,451 |
कोलंबिया |
4,374,587 |
स्पेन |
3,782,463 |
जर्मनी |
3,733,665 |
ईरान |
3,150,949 |
कोविड मौतों के मामले में वर्तमान में 100,000 से अधिक मृत्यु वाले देश:
देश का नाम |
कुल मौतों का आंकड़ा |
भारत |
394,493 |
मैक्सिको |
232,346 |
पेरू |
191,073 |
रूस |
129,869 |
यूके |
128,330 |
इटली |
127,418 |
फ्रांस |
111,101 |
कोलंबिया |
103,321 |
Created On :   26 Jun 2021 11:37 AM IST