चीन के शंघाई में कोरोना के मामले बढ़े

By - Bhaskar Hindi |16 April 2022 10:58 AM IST
कोरोना का कहर चीन के शंघाई में कोरोना के मामले बढ़े
हाईलाइट
- चीन के शंघाई में कोरोना के मामले बढ़े
डिजिटल डेस्क, शंघाई। चीन के आर्थिक केंद्र शंघाई में स्थानीय स्तर पर कोरोना के 3,590 मामले सामने आए हैं, जबकि 19,923 मामले बिना लक्षण वाले दर्ज किए गए हैं। ये जानकारी शनिवार को नगर स्वास्थ्य आयोग ने दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के अनुसार, गंभीर कोरोना लक्षणों वाले 13 मरीजों का शंघाई में इलाज किया जा रहा है।
उनमें से, 12 की उम्र 70-93 वर्ष के बीच है।
शनिवार को प्रकाशित राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) की रिपोर्ट के अनुसार, चीन में शुक्रवार को कोरोना के कुल 3,867 स्थानीय मामले दर्ज किए गए।
शंघाई के अलावा 14 अन्य प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों में नए स्थानीय मामले दर्ज किए गए, जिनमें जिलिन के पूर्वोत्तर प्रांत में 195 मामले सामने आए हैं।
आईएएनएस
Created On :   16 April 2022 3:31 PM IST
Next Story