अफ्रीका में कोरोना मामले 11.3 मिलियन के करीब पहुंचे

- मध्य अफ्रीका सबसे कम प्रभावित है।
डिजिटल डेस्क,अदीस अबाबा,। अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने कहा कि मंगलवार शाम तक अफ्रीका में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की संख्या 1,12,84,902 पहुंच गई।अफ्रीकी संघ की विशेष स्वास्थ्य सेवा एजेंसी ने कहा कि पूरे महाद्वीप में कोविड-19 की मौत का आंकड़ा 2,50,403 के करीब है और अब तक 1,05,60,754 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अफ्रीका सीडीसी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, ट्यूनीशिया और लीबिया महाद्वीप पर सबसे अधिक मामलों वाले देशों में शामिल है।
दक्षिण अफ्रीका ने अफ्रीका में 36,95,175 मामलों के साथ सबसे अधिक कोविड-19 मामले दर्ज किए हैं, इसके बाद दो उत्तरी अफ्रीकी देशों मोरक्को और ट्यूनीशिया में क्रमश: 11,62,125 और 10,29,762 मामले दर्ज किए गए हैं।अफ्रीका सीडीसी ने कहा, अफ्रीका में दक्षिणी अफ्रीका सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है, इसके बाद महाद्वीप के उत्तरी और पूर्वी हिस्से कोविड की चपेट में हैं, जबकि मध्य अफ्रीका सबसे कम प्रभावित है।
(आईएएनएस)
Created On :   16 March 2022 7:30 PM IST