चीन युद्धपोतों, फाइटर जेट्स व ड्रोन्स की संख्या बढ़ाकर भी ताइवान को डरा नहीं पा रहा ड्रेगन! जानिए कैसे ताइवान ने जुटाई इतनी हिम्मत?

- ताइवान पर चीन ने किए 272 बार साइबर अटैक
डिजिटल डेस्क, बीजिंग। दुनियाभर के देशों की निगाहें इस वक्त चीन व ताइवान विवाद पर टिकी हुई हैं। इन दोनों देशों के विवाद तूल तब पकड़ा जब हाल ही अमेरिका की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने ताइवान का दौरा किया था। जिसके बाद चीन आग-बबूला हो गया और अमेरिका को धमकी भी दी थी। चीन इस वक्त ताइवान के चारों तरफ युद्धाभ्यास का दावा कर रहा है। समुद्र में भी अपने लड़ाकू विमान को उतार दिया है।
चीन अपने युद्धपोतों, फाइटर जेट्स और ड्रोन्स की संख्या बढ़ाकर ताइवान को चारों तरफ से मजबूती से घेरने की तैयारी में जुटा है। उसके उल्ट ताइवान भी जवाबी कार्रवाई के लिए मुस्तैदी से तैयार है। अब सवाल लोगों के मन सवाल उठ रहे हैं कि चीन की इतनी बड़ी सेना के सामने ताइवान कैसे डटकर खड़ा हुआ है। आजतक न्यूज के मुताबिक, चीनी सेना के सामने 2659 गुना ताइवान है फिर भी चीन के सामने झुकने को तैयार नहीं है। आइए जानते हैं कि इसके पीछे की क्या वजह?
चीनी सेना का दावा जारी रहेगा युद्धाभ्यास
गौरतलब है कि चीन सेना की ओर से दावा किया जा रहा है कि वह अभी युद्धाभ्यास जारी रखेगी। ये खबर एएफपी एजेंसी की ओर से ब्रेक की गई है। हालांकि चीन अपनी ताकत के प्रदर्शन को लेकर संदेह के घेरे में आ गया है। चीन भले ही कह रहा है कि ताइवान को चारों तरफ से घेर रखा गया है लेकिन ये अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रोपेगैंडा फैलाया जा रहा है। इसकी पुष्टि खुद ताइवान रक्षा मंत्रालय ने भी की है।
ताइवान का दावा चीन ने नहीं की घुसपैठ
चीन की ओर से बार-बार अपनी सेना की ताइवानी क्षेत्र में किए जा रहे दावे पर ताइवानी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि चीनी नौसेना का विध्वंसक नानजिंग हुआलियेन के होपिंग पावर प्लांट से 11.78 किलोमीटर दूर खड़ा है। ये भी कहा कि ये गलत है, वहां पर कोई युद्धपोत नहीं है। ताइवान की तरफ से बताया गया है कि चीनी सेना ने 4 अगस्त के बाद चीनी युद्धाभ्यास के दौरान घुसपैठ की कोशिश नहीं की है।
चीन ने किए ताइवान पर साइबर अटैक
ताइवान के रक्षा मंत्रालय की तरफ से दावा किया गया है कि चीन ने ताइवान पर 272 बार साइबर अटैक किया है। जिसका मकसद गलत सूचनाओं को प्रसारित करना था। हालांकि जिसे बाद में नियंत्रित कर लिया गया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय से जब ये सवाल किया गया कि चीनी सेना की फायरिंग, मिसाइल लॉन्चिंग व घुसपैठ का जवाब कैसे दे रहे हैं? इस पर रक्षा मंत्रालय की तरफ से चुप्पी साध ली गई लेकिन यह जरूर कहा कि वह चीन की हर हरकत पर पैनी नजर रख रहा है। हालांकि इशारों में ये भी कहा गया कि चीन को हमेशा ताइवान सही प्रतिक्रिया देता है।
अमेरिका के साथ रक्षा समझौते पर ताइवान खामोश
उधर, चीन के रक्षा मंत्रालय ने इस सवाल पर चुप्पी साध ली, जिसमें पूछा गया था कि अमेरिका के साथ ताइवान का कोई रक्षा समझौता हुआ है? इस पर चीन की ओर से बताया गया कि यह बेहद गंभीर मसला है। इस तरह की जानकारी को हम साझा नहीं कर सकते हैं। हालांकि, इस बात को चीन की ओर से कहा गया कि चीनी युद्धाभ्यास को देखते हुए ताइवान की सेना ने भी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। ताइवानी सेना इस पर प्रैक्टिस कर रही है कि सेना को युद्ध के हालात में कैसी प्रतिक्रिया देनी है।
Created On :   8 Aug 2022 5:54 PM IST