क्रीमिया से रूस को जोड़ने वाले ब्रिज पर जोरदार धमाका, दो टुकड़ों में टूटा पुल, इसी पुल से यूक्रेन में अपनी सेना को रसद सप्लाई करता था रूस

- यह धमाका शनिवार सुबह 6 बजे करीब हुआ।
डिजिटल डेस्क, रूस। रुस-यूक्रेन जारी युद्ध के बीच में यूक्रेन ने रूस को अब तक चले युद्ध की सबसे बड़ी चोट दी है। यूक्रेन ने रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले कर्च रेलवे ब्रिज पर आज बहुत बड़ा धमाका हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार यह धमाका शनिवार सुबह 6 बजे करीब हुआ। इस धमाके में ब्रिज का एक हिस्सा टूट कर पानी में गिर गया। इस ब्रिज को रुस का क्रीमिया पर कब्जे की निशानी मानी जाती हैं। धमाके का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
— Yellow (@Yellow34950210) October 8, 2022
इस बड़े धमाके के बाद यूक्रेन के प्रेसिडेंट ऑफिस के एडवाइजर हेड मायखाइजलो पोडोल्याकी ने ट्वीट कर कहा- क्रीमिया, ब्रिज तो बस शुरुआत है। रुस को यूक्रेन से चोरी की गई हर एक चीज वापस करनी पड़ेगी। हर एक इलिगल चीज नष्ट होगी। हम हर उस चीज को बर्बाद करेंगे जिस पर रुस ने कब्जा किया है।
— Михайло Подоляк (@Podolyak_M) October 8, 2022
धमाके से भारी नुकसान
रूस के नेशनल एंटी टेररिज्म कमेटी ने बताया कि, यह धमाका ब्रिज के रोड वे साइड के कार्गो व्हीकल में हुआ था। जिसकी वजह से क्रीमिया की ओर जा रही एक फ्रेड ट्रेन के फ्यूल से भरे सात टैंक में आग लग गई। इस धमाके में रोड वे साइड के दो सेक्शनों को भारी नुकसान हुआ है।
क्रीमिया के पार्लियामेंट स्पीकर व्लादिमीर कोंस्टेंटिनोव ने इस धमाके का जिम्मेदार यूक्रेन को ठहराया है। उन्होंने कहा कि धमाके से ब्रिज को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है, बहुत जल्द ही इसे पुन: तैयार कर दिया जाएगा। इसके अलावा क्रीमिया के स्पोक्स पर्सन दिमित्री पेस्कोव ने बताया कि, ब्रिज पर हुए इस धमाके के राष्ट्रपति पुतिन ने सरकारी जांच के आदेश दिए हैं।
क्रीमिया पर कब्जे का प्रतिक है कर्च ब्रिज
गौरतलब है कि कर्च ब्रिज को साल 2014 में रूस ने क्रीमिया पर कब्जे के बाद बनवाया था। इस पुल को 21 हजार करोड़ की लागत में बनाया गया था। इस 19 किमी लंबे ब्रिज के रोड वे को साल 2018 में खोला गया था। जबकि इसके दो साल बाद रेल्वे ब्रिज की शुरुआत हुई थी।
Created On :   8 Oct 2022 4:29 PM IST