दक्षिणी अफ्रीका में कोरोना के नए कोरोना वेरिएंट ने मचाई तबाही, अमेरिका आवाजाही पर लगाएगा प्रतिबंध

- हवाई यात्रा को एहतियाती उपाय के रूप में किया जाएगा प्रतिबंधित
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अफ्रीका महादेश में कोरोनावायरस के नए वेरिएंट मिलने से अमेरिका आठ अफ्रीकी देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाएगा। ये घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने की है। अपने मुख्य चिकित्सा सलाहकार एंथनी फौसी की सलाह के अनुसार, बाइडेन ने शुक्रवार को कहा कि उनका प्रशासन दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, जिम्बाब्वे, नामीबिया, लेसोथो, इस्वातिनी, मोजाम्बिक और मलावी से हवाई यात्रा को एहतियाती उपाय के रूप में प्रतिबंधित करेगा ताकि अमेरिका में नए वेरिएंट ओमाइक्रोन को फैलने से रोका जा सके।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि बिडेन के अनुसार प्रशासन अभी वेरिएंट के बारे में जानकारी इक्ठ्ठी कर रहा है। उन्होंने अमेरिकियों और दुनिया भर के लोगों से वायरस के खिलाफ टीकाकरण करने का आग्रह किया। यह घोषणा ब्रिटेन, कनाडा और फ्रांस सहित अन्य देशों ने भी की है।
अमेरिकी मीडिया रिपोटरें ने वरिष्ठ प्रशासन अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि अमेरिकी प्रतिबंध अमेरिकी नागरिकों और वैध स्थायी निवासियों पर लागू नहीं होते हैं, लेकिन जिन्हें फिर भी अमेरिका में प्रवेश करना हैं उन्हें पहले कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी।
(आईएएनएस)
Created On :   27 Nov 2021 12:00 PM IST