अंधाधुंध गोलीबारी से फिर दहल उठा अमेरिका, 5 लोगों की मौत, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

- अमेरिका के कोलोराडो स्प्रिंग्स गे क्लब में गोलीबारी
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में बीते कई दिनों से कई स्थानों पर हो रही गोलीबारी की घटनाओं से हड़कंप मचा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका के कोलोराडो स्प्रिंग्स गे क्लब में रविवार को गोलीबारी हुई है। इसमें करीब 23 लोगों को गोली लगी है, जिसमें 5 की मौत हो गई है। बीएनओ न्यूज के मुताबिक, कोलोराडो स्प्रिंग्स के एक गे नाइट क्लब में अचानक एक बंदूकधारी ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके चपेट में कई नागरिक आ गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
— BNO News (@BNONews) November 20, 2022
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
गोलीबारी की घटना के बाद कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन वीडियो में देखा जा सकता है कि क्लब क्यू के बाहर भारी तादाद में सड़कों पर पुलिस की तैनाती है। साथ ही एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना में कई नागरिकों को गोली लगी है तथा कई लोग घायल हैं। क्लब क्यू- जहां घटना हुई वह खुद को गे एंड लेस्बियन नाइटक्लब बताता है।
— Intel Point ALERT (@IntelPointAlert) November 20, 2022
ट्रांसजेंडर डे ऑफ रिमेंबरेंस पर हमला
ट्रांसजेंडर डे ऑफ रिमेंबरेंस हर साल 20 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन ट्रांसफोबिया के परिणामस्वरूप मारे गए किसी भी व्यक्ति को याद किया जाता है। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक बंदूकधारी ने एक स्नाइपर राइफल का इस्तेमाल करके इस घटना को अंजाम दिया है। बंदूकधारी ने क्यों फायरिंग की इस बारे में अभी तक स्पष्ट तक जानकारी नहीं मिल पाई है? गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गायब है। पुलिस आरोपी को तलाश रही है। इससे पहले बीती 16 नवंबर को कोलंबिया के क्लब रोज गोल्ड में भी गोलीबारी हुई थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी
Created On :   20 Nov 2022 5:15 PM IST