अफ्रीका में कोविड के मामले 83 लाख के पार, मरने वालों का आंकड़ा 2 लाख 13 हजार से भी ज्यादा

डिजिटल डेस्क, अदीस अबाबा। अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने कहा कि गुरुवार दोपहर तक अफ्रीका में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की संख्या 8,363,382 तक पहुंच गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अफ्रीकी संघ (एयू) की विशेष स्वास्थ्य एजेंसी अफ्रीका सीडीसी ने कहा कि पूरे महाद्वीप में महामारी से मरने वालों की संख्या 213,093 है।
पूरे महाद्वीप में अब तक 7,709,460 मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं। एजेंसी के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, ट्यूनीशिया और इथियोपिया महाद्वीप में सबसे अधिक कोविड मामलों वाले देशों में से हैं।
दक्षिण अफ्रीका में 2,908,768 कोविड-19 मामले सामने आ चुके हैं, जो कि सबसे अधिक हैं, जबकि उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को में गुरुवार दोपहर तक 936,963 मामले दर्ज किए गए हैं। अफ्रीका सीडीसी के अनुसार, कोविड मामलों की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है, इसके बाद महाद्वीप के उत्तरी और पूर्वी हिस्से हैं, जबकि मध्य अफ्रीका महाद्वीप में सबसे कम प्रभावित क्षेत्र है।
(आईएएनएस)
Created On :   7 Oct 2021 11:30 PM IST