अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में मस्जिद में हुए विस्फोट में 5 की मौत, 65 घायल

By - Bhaskar Hindi |22 April 2022 8:34 AM IST
अफगानिस्तान अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में मस्जिद में हुए विस्फोट में 5 की मौत, 65 घायल
हाईलाइट
- पत्रकारों को विस्फोट स्थल तक जाने की अनुमति नहीं
डिजिटल डेस्क, मजार-ए-शरीफ। अफगानिस्तान के उत्तरी बल्ख प्रांत की राजधानी मजार-ए-शरीफ में गुरुवार को एक मस्जिद में हुए विस्फोट में 5 लोगों की मौत हो गई और 65 अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने टोलो न्यूज के हवाले से बताया, 5 शवों और 65 घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।
एक चश्मदीद ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि धमाका मस्जिद के अंदर उस वक्त हुआ, जब बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा कर रहे थे। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और पत्रकारों को विस्फोट स्थल तक जाने की अनुमति नहीं दे रही है।
(आईएएनएस)
Created On :   21 April 2022 7:01 PM IST
Next Story