एक वाहन पर अज्ञात लोगों की गोलीबारी में 4 लोगों की मौत, 4 घायल

By - Bhaskar Hindi |22 Nov 2021 6:54 AM IST
पाकिस्तान एक वाहन पर अज्ञात लोगों की गोलीबारी में 4 लोगों की मौत, 4 घायल
हाईलाइट
- घटना कि किसी भी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग जिले में अज्ञात लोगों ने एक वाहन पर गोलीबारी की जिसमें कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। मीडिया के मुताबिक यह घटना जिले के वली खान बाइपास इलाके की है जहां से हमलावर फौरन भाग गए। इसके बाद पीड़ितों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने स्थानीय मीडिया को बताया कि लक्षित वाहन एक प्रभावशाली स्थानीय आदिवासी नेता का है। अभी तक किसी समूह या व्यक्ति ने इस घटना का दावा नहीं किया है।
(आईएएनएस)
Created On :   22 Nov 2021 8:30 AM IST
Next Story